{"_id":"6a40c9e44bb79e9908002fe1","slug":"massive-fire-breaks-out-at-rishikesh-barrage-power-house-late-at-night-brought-under-control-after-hours-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: देर रात बैराज बिजली घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटों बाद पाया जा सका काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: देर रात बैराज बिजली घर में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटों बाद पाया जा सका काबू
Sun, 28 Jun 2026 12:51 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:51 PM IST
सार
बिजलीघर में लगी आग इतनी विकराल थी कि धुएं और तेज लपटों के कारण फायर कर्मी बिजली घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। बाद में घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया।
विज्ञापन
बैराज पावर हाउस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश स्थित बैराज बिजली घर में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी विकराल थी कि धुएं और तेज लपटों के कारण फायर कर्मी बिजली घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर को घेर लिया गया था और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं है। घंटों की मशक्कत के बाद फायर टीम ने आग बुझाई।अब नया ट्रासफार्मर लगाया जा रहा है।