फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyrs remembered on the anniversary of Pulwama attack

पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को किया याद

Sat, 15 Feb 2020 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Martyrs remembered on the anniversary of Pulwama attack
सेलाकुई स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते भाजपा कायकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
पुलवामा हमले की पहली बरसी पर विभिन्न संगठनों ने हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराए।
विज्ञापन

हरबर्टपुर में क्षेत्रीय लोगों ने ब्लॉक प्रमुख सरदार बिट्टू सिंह के आवास पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रधान संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, एडवोकेट रोशन नेगी, नीरज, रोहित रोहिला, नीरज राठौर, मोनू राठौर, मयंक नेगी, भगतराम शर्मा आदि शामिल रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोरोवाला में शिक्षकों और छात्रों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। मौके पर साहित्यकार डॉ. मदन पाल बिरला, प्रधानाध्यापक अतुल चौहान, शिक्षक भूपेश पुरोहित, प्रबंध समिति अध्यक्ष सुमन देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के सुद्धोवाला मंडल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई स्थित शहीद सत्येंद्र चौक पर शहीद हुए जवानों की याद में 44 दीपक जलाए। मौके पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, मीता सिंह, शरद रावत, भगत सिंह राठौर, वीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह चौहान, नंदन सिंह कंडारी, मनोज पंवार, हरीश चौहान आदि शामिल रहे। वहीं, भाजपा के विकासनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर कैंडल जला शहीदों को नमन किया। इस मौके पर अमित डबराल, गौरव चावला, मनोज कुमार, अनिल, प्रशांत पाल, अजय जुयाल, रोहित पाल, विनित चौहान, जगदीश थपलियाल, जय प्रकाश, मंजू थपलियाल, रचिता ठाकुर, अंजू देवी, जयंती पटवाल, धीरेंद्र पटवाल, अंकित कंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े सदस्यों ने भी शहीद स्मारक पार्क पर कैंडल जला शहीदों को नमन किया। मौके पर संगठन की प्रदेश सह मंत्री दिव्या राणा, पूर्व प्रांत छात्रावास प्रमुख शुभम गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित सिंह, सरबजीत सिंह, गौरव बिष्ट, शिवानी, रजत राणा, अंशुल आदि मौजूद रहे।

-----------------------------
मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को किया नमन
पछवादून विकास मंच से जुड़े सदस्यों ने मंच संयोजक अतुल शर्मा के नेतृत्व में हरबर्टपुर में मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया। इस मौक पर चौधरी सुनील तोमर, डॉ. राजपाल गोयल, संदीप सैनी, संजीव गुप्ता, गुलफाम, सुरेंद्र कुमार कश्यप, रतन सिंह आदि शामिल रहे। सैंग्विन पब्लिक स्कूल और द्रोण पब्लिक हाईस्कूल में भी छात्रों ने मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज डाकपत्थर में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया। लायंस क्लब के सदस्यों ने भी शहीदों को नमन किया। श्रद्धांजलि देने वालों में सचिव गगन सेठी, गगन दुआ, मनीष दत्ता, खजान सिंह आदि शामिल रहे। उधर, पछवादून गढ़वाल सभा से जुड़े सदस्यों ने विकासनगर अस्पताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। मौके पर पीसी केष्टवाल, ओपी राणा, माधवानंद रतूड़ी, हेमचंद्र सकलानी, रोशन नेगी, त्रिलोक रावत, जबर सिंह बिष्ट, देव सिंह चौधरी, बीना डोभाल, अजय जुयाल, अनूप रावत, हरीश पैन्यूली, अमिता नेगी, मोहन लाल रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

हरबर्टपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते पछवादून विकास मंच के कार्यकर्ता।

हरबर्टपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देते पछवादून विकास मंच के कार्यकर्ता।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed