फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyrs funeral free of cost in Haridwar Cremation ground After pulwama attack

शहीदों के लिए यहां श्मशान घाट समिति ने की पहल, अंतिम संस्कार के लिए नहीं लिए जाएंगे पैसे

Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 26 Feb 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Martyrs funeral free of cost in Haridwar Cremation ground After pulwama attack
cremation

पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत के बाद उत्तराखंड में हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट समिति ने पहल की है। समिति ने फैसला लिया है कि शहीदों के अंतिम संस्कार के लिए प्रयुक्त सामग्री निशुल्क होगी।

विज्ञापन


उसके कोई पैसे नहीं लिए जाएंगे। इसके साथ ही सेवा समिति पुलवामा के शहीदों के परिजनों के लिए 2.50 लाख रुपये बतौर सहायता के लिए जारी करेगी। सोमवार को खड़खड़ी श्मशान घाट के सभागार में सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें आय व्यय के हिसाब की स्वीकृति के साथ ही कई प्रस्ताव पारित हुए।

विज्ञापन

इसमें कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा के प्रस्ताव रखा कि देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के दाह संस्कार की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। इस पर सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। सदस्य सरदार अजीत सिंह के प्रस्ताव पर समिति ने 2.50 लाख रुपये पुलवामा के शहीदों के परिवारों को सहायतार्थ देने की स्वीकृति हुई।

बैठक में जगत सिंह रावत, संतोष मित्तल, महंत अनिल गिरि, महेश जोशी, भारत भूषण शर्मा, मुकेश त्यागी, चिंता सिंह, संदीप शर्मा, राजकुमार गुप्ता, चंद्रशेखर रोहेला, महावीर प्रसाद रोहेला, बृजभूषण शास्त्री, हिमांशु शर्मा आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed