फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr's memorial victim of neglect

उपेक्षा का शिकार हरबर्टपुर का शहीद स्मारक चौक

Tue, 18 Aug 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Martyr's memorial victim of neglect
हरबर्टपुर में क्षतिग्रस्त पड़ा चौक पर बनाया गया शहीद स्मारक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। नगर पालिका हरबर्टपुर की हीलाहवाली के चलते शहीद स्मारक चौक कई माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। कई बार की शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के संरक्षक संजय त्यागी ने बताया कि चौक पर स्थित इस शहीद स्मारक को शहीद गजेंद्र चौहान को समर्पित किया गया है। यहां विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय पर्वों के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कुछ माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से यह स्मारक क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन अब कोई इसकी सुध नही ले रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल का कहना है कि शहीद स्मारक होने के बावजूद पालिका प्रशासन का रवैया उपेक्षित है। स्मारक शहादत का प्रतीक चिह्न है। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हो गया है। शीघ्र टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरबर्टपुर की शान माना जाता है चौक
यह स्मारक चौक हरबर्टपुर की शान है। यह दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। इसी चौक से होकर हिमाचल, उत्तर प्रदेश को जाने वाले वाहन गुजरते हैं।
चौक पर नहीं लगे थे रिफ्लेक्टर
यहां स्मारक पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे। इसके चलते अब तक कई बार वाहनों की टक्कर से यह स्मारक क्षतिग्रस्त हो चुका है। व्यापारियों का कहना है कि पालिका प्रशासन को इसका भव्य रूप से निर्माण कराने के साथ ही सुरक्षा के भी इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed