फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr Amar Kesari Chand is a role model for the youth

Dehradun News: युवाओं के आदर्श हैं बलिदानी अमर केसरी चंद

Sat, 02 Nov 2024 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Martyr Amar Kesari Chand is a role model for the youth
बलिदानी केसरी चंद के 105वें जन्मोत्सव के मौके पर वीर शहीद केसरी चंद युवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को गांधी पार्क में हुए कार्यक्रम में बलिदानी अमर केसरी चंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बलिदानी दुर्गा मल्ल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा, बलिदानी अमर केसरी चंद आज भी युवाओं के आदर्श हैं, वे जौनसार का गौरव हैं। केसरी चंद ने आजाद हिंद फौज में शामिल होकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। तीन मई 1945 को महज 24 साल की उम्र में अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर लटका दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा, केसरी चंद के स्मृति में चकराता में होने वाले मेले में क्षेत्रवासी बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। उससे पता चलता है कि केसरी चंद युवाओं में आज भी लोकप्रिय हैं। वहीं, इस मौके पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें बड़ी संख्या में जौनसार बावर के निवासियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, प्रताप सिंह रावत, मठौर सिंह चौहान, रणवीर सिंह तोमर, बॉबी पंवार, तुलसी तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed