फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married woman beaten up in public, brother and others also attacked

Dehradun News: विवाहिता की सरेआम पिटाई भाई व अन्य पर भी हमला

Fri, 16 Jan 2026 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up in public, brother and others also attacked
शहर के बिंदाल पुल के पास मलिन बस्ती में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला को उसके पति और भांजों ने बेल्ट व लाठियों से बेरहमी से पीटा। जब महिला के भाई और अन्य परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। घटना 11 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जिस पर बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चक्खुवाला निवासी रामबालक राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बहनोई रामू साहनी अपने भांजों अजय और राजू के साथ मिलकर उसकी बहन पूजा की पिटाई कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। उनके सिर पर 15 टांके आए हैं, जबकि उसके साथी प्रभु साहनी के सिर पर 10 टांके लगे हैं। झगड़े में अनीता नामक महिला भी घायल हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed