{"_id":"299957a8d07654ca1b0e5bcbe089a715","slug":"marriage-registration-camp-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो छूटे थे उन्होंने भी लगवाई विवाह की गांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो छूटे थे उन्होंने भी लगवाई विवाह की गांठ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jan 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के मैरिज रजिस्ट्रेशन कैंप में देरी से पहुंचने या फिर आधे अधूरे फार्म के चलते जो विवाहित रजिस्ट्रेशन से छूट गए थे, उन्होंने शनिवार को विवाह के बंधन में कानून की गांठ लगवा ली।
विज्ञापन
आखिरी दिन कुल 55 रजिस्ट्रेशन हुए। इससे पहले 18 और 19 जनवरी को अमर उजाला की ओर से आयोजित कैंप में 199 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
अमर उजाला की इस पहल को कामयाब बनाने में गढ़वाल कमिश्नर डीएस गर्ब्याल, जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम, रायपुर के विधायक उमेश शर्मा, राजपुर के विधायक राजकुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरक सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त प्रताप शाह, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद संजीव मल्होत्रा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, कानून के जानकारों का भी पूरा सहयोग मिला।