फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   market boom in winter season

मौसम की ठंडक से ‘गर्म’ हुआ बाजार

Fri, 11 Oct 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Oct 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
market boom in winter season

मौसम की ठंडक ने बाजार में गर्माहट पैदा कर दी है। गर्म, ऊनी कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है। विंटर कलेक्शन की रेंज मार्केट में खरीदारों को लुभा रही है। नए स्टाक में लोगों के लिए वैरायटी भी खूब है।

विज्ञापन


खादी आश्रम से भी जैकेट, कोट, शाल, रजाईयों की बिक्री प्रारंभ है। पलटन बाजार, सहारनपुर रोड, लक्ष्मी प्लाजा जैसे इसके क्षेत्रीय कार्यालयों पर गरम और ऊनी कपड़ों के ग्राहकों की खासी आवाजाही है।
विज्ञापन


अनुमान 30 फीसदी का

रेंज 400 रुपये से शुरू होकर तकरीबन डेढ़ हजार रुपये तक है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक राड, हीटर, गीजर जैसे उपकरणों की बिक्री में भी उछाल है। अनुमान 30 फीसदी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए विशेष रेंज
बच्चों के लिए पेश विंटर कलेक्शन पर खास तौर पर ग्राहक टूट रहे हैं। शायद इस वजह से भी क्योंकि ठंड का असर उन पर आसानी से हो जाता है।

एक आम खरीदार की नजर से बात करें तो तकरीबन डेढ़ साल तक के बच्चों के लिए स्वेटर पाजामे का सेट 400 रुपये से लेकर 900 रुपये तक में मौजूद है। कीमत की रेंज ग्राहक की जेब के साथ ऊंची होती चली जाती है।


ब्रांड को दे रहे प्राथमिकता
मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही पानी गर्म करने वाले उपकरणों की बिक्री में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। इलेक्ट्रिक राड, हीटर, गीजर खासे बिक रहे हैं। लोग ब्रांड को प्राथमिकता दे रहे हैं।
- सुनील अग्रवाल, अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स, सहारनपुर रोड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed