फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maoists active in almora.

माओवादियों के 'लेटर बम' से उत्तराखंड में हड़कंप

Thu, 30 Apr 2015 04:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सोमेश्वर-अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, सोमेश्वर-अल्मोड़ा Updated Thu, 30 Apr 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
maoists active in almora.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में माओवादियों से सक्रिय होने से पुलिस और प्रशासन में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


सोमेश्वर बाजार में माओवाद के समर्थन में बिखरे पर्चे मिलने से लोंगों में हड़कंप है। पर्चों में शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंको जैसे नारे लिखे गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को भी निशाना बनाया है।

पुलिस ने पर्चे कब्जे में ले लिए हैं। पर्चों में प्रिंट लाइन भी नहीं है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पर्चों के बारे में जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा है कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार रात गुपचुप तरीके से सोमेश्वर बाजार की दुकानों के बाहर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम से पर्चे फैंके गए हैं। पर्चों में शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंको, माओवादी पार्टी में शामिल हों, नव जनवादी क्रांति में शामिल हों, उत्तराखंड में जन युद्ध को तेज करो जैसे वाक्य लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कहा गया है कि उत्तराखंड में चुनावी नौटंकी से जनता के जीवन स्तर में कोई बदलाव नहीं आने वाला है, चुनाव के बाद जनता की माली हालत पहले से और भी बदतर हो जाएगी और आज यही हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी पर भी टिप्पणी

maoists active in almora.

पर्चों में प्रधानमंत्री मोदी पर भी टिप्पणी की गई है। कहा गया है कि मोदी सरकार ने मजदूर अधिकारों पर कटौती की है, ताकि मजदूर न्यायपूर्ण मांगों के लिए संगठित नहीं हो सकें। साथ ही किसानों की जमीनें पूंजीपतियों को कौड़ी के भाव बेचने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया गया है।

राज्य बनने के 15 साल बाद भी उत्तराखंड की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई गई है। लोगों से माओवादी पार्टी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बनाकर जन युद्ध को आगे बढ़ाने और मेहनतकशों का राज कायम करने की अपील की गई है। थानाध्यक्ष केआर आर्या ने बताया कि प्राथमिक स्कूल के सम्मुख 20 पर्चे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पर्चे किसने फैंके, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

इधर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और एसपी केएस नगन्याल ने बताया कि पोस्टर बांटे जाने के मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगन्याल ने बताया कि माओवाद समर्थन वाले इन पोस्टरों में शराब विरोधी नारे लिखे हैं। पोस्टर बांटने वालों का पता लगाया जा रहा है और जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed