फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maoist supporter arrested in uttarakhand

उत्तराखंड में चार माओवादी समर्थक गिरफ्तार

Tue, 06 May 2014 10:28 AM IST
अमर उजाला, अल्मोड़ा
अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 May 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
maoist supporter arrested in uttarakhand

अलमोड़ा नगर सहित कई स्थानों पर जनयुद्ध तेज करने तथा चुनाव बहिष्कार के नारे लिखे पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने 3 मई (शनिवार) की रात चार लोगों को देशद्रोह तथा अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इन चारों को सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मामले में कुछ अन्य की भी तलाश है।

आरोपियों में से तीन पाटिया के निकट एक घर से पोस्टर तथा अन्य सामग्री के साथ दबोचे गए जबकि एक अन्य को माल गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

सभी के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत

maoist supporter arrested in uttarakhand

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भट्ट ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

मुखबिर की सूचना पर मिले महत्वपूर्ण सुराग के बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने तीन मई की रात पाटिया में एकांत जगह पर स्थित गोविंद राम के घर छापा मारा, जहां से गोविंद राम पुत्र स्व. दीवान राम, जगदीश उर्फ जोगा राम पुत्र गुसाईं राम और दीवान सिंह बिष्ट पुत्र गुसाईं सिंह बिष्ट को पोस्टर, पंफ्लेट, लाल रंग की स्याही, लकड़ी की कलमें, लेही, क्रांतिकारी किसान संगठन की अपील वाले 134 पोस्टर और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया।

चौथे आरोपी जीवन चंद्र आर्य उर्फ जेसी (प्रदेश अध्यक्ष आरडीएफ) कोमाल गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।

एक युवती समेत अन्य लोगों की तलाश

maoist supporter arrested in uttarakhand

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 153क, 153ख, 124 क, 127 जनप्रतिनिधि अधिनियम 1950 तीन (1) उत्तराखंड लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में एक युवती समेत कुछ अन्य लोगों की भी तलाश है। एसपी ने बताया कि मामले में फरार चल रहे खीम सिंह बोरा और देवेंद्र चम्याल उक्त आरोपियों को उकसाते थे।

विज्ञापन

मुखबिर को मिलेंगे 20 हजार

maoist supporter arrested in uttarakhand

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया है उसे कुमाऊं रेंज के डीआईजी द्वारा घोषित 20 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

इसके अलावा, आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल एसओजी, इंटलीजेंस, स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स की संयुक्त टीम को भी उनकी ओर से ढाई हजार और डीआईजी की ओर से पांच हजार रूपए का पुरस्कार दिया गया है।

2004 और 2005 में भी नगर में इस तरह के पोस्टर लगे थे लेकिन तब आरोपियों का पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed