{"_id":"65e8c3eba1f97761c30f4de7","slug":"many-youths-who-came-to-lock-out-the-commission-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1031-365678-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आयोग में तालाबंदी करने पहुंचे कई युवा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आयोग में तालाबंदी करने पहुंचे कई युवा गिरफ्तार
विज्ञापन
बेरोजगार संघ के युवा बुधवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में तालाबंदी करने पहुंचे। युवाओं को पुलिस ने मुख्य द्वार पर ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें सुद्धोवाला जेल लेकर गई और निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और युवाओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि दो मार्च को मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे युवाओं को सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह ने आयोग से वार्ता के क्रम में मंगलवार तक नए विज्ञापन जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अबतक कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया। इससे बेरोजगार संगठन के युवाओं में काफी आक्रोश था। युवाओं ने आरोप लगाया कि झूठा आश्वासन देकर उन्हें गुमराह किया गया। संगठन के आह्वान पर युवा बुधवार को आयोग में तालाबंदी करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस और युवाओं के बीच तीखी बहस हुई। युवा आयोग के परिसर में जाने की जिद पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने उनको जबरन रोक लिया। गिरफ्तार होने वालों में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्य बिट्टू वर्मा, जसपाल चौहान, विशाल चौहान सहित कई युवा शामिल रहे।