फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many women including Padmashree Basanti Bisht honored at Uttarakhand Raj Bhavan

Women's Day : उत्तराखंड राजभवन में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं का सम्मान, मेधावी छात्राएं भी पुरस्कृत

Fri, 08 Mar 2024 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 01:14 AM IST
सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सबसे अलग है, उनकी क्षमता, प्रतिभा और हौसला सराहनीय है।
 

विज्ञापन
Many women including Padmashree Basanti Bisht honored at Uttarakhand Raj Bhavan
आधी आबादाी का सम्मान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजभवन में आयोजित नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति सम्मान समारोह में पद्मश्री बसंती बिष्ट सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सबसे अलग है, उनकी क्षमता, प्रतिभा और हौसला सराहनीय है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा, नारी-शक्ति की भूमिका परिवार, समाज व राष्ट्र निर्माण और विकास में अतुलनीय है। देश में मातृशक्ति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन कर रही हैं। उनका यह योगदान देश को और भी समृद्धि एवं प्रगति की ओर ले जा रहा है। इससे पहले राज्यपाल ने सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


कला-संस्कृति के क्षेत्र में पद्मश्री बसंती बिष्ट, ऐंपण गर्ल मीनाक्षी खाती, खेल में भारोत्तोलक प्रशिक्षक हंसा मनराल, पर्वतारोही हर्षवंती बिष्ट व ताशी मलिक, पत्रकारिता में वरिष्ठ पत्रकार ज्योत्सना, सामाजिक कार्य के लिए आसरा संस्था की संस्थापिका शैला बृजनाथ व प्रधानाचार्य हिम ज्योति स्कूल की रूमा मल्होत्रा, शिक्षा में प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज राजपुर रोड देहरादून प्रेमलता बौड़ाई और वार्डन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ रेणु साह को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने सभी को गौरा देवी की प्रतिकृति और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, गीता धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस. भदौरिया, डीएम देहरादून सोनिका, वीसी दून विश्वविद्यालय प्रो.सुरेखा डंगवाल, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इनका भी हुआ सम्मान
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम की पत्नी गीता धामी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा माता मंगला, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और मुख्य सचिव राधा रतूडी को उनके सराहनीय योगदान के लिए विशेष प्रशस्ति पत्र प्रेषित कर सम्मान प्रदान किया।


मेधावी छात्राएं भी सम्मानित
राज्यपाल ने 2023 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया। छात्राओं को 50-50 हजार रुपये के चेक दिए गए। यह पुरस्कार टिहरी गढ़वाल की छात्रा शिल्पी, उत्तरकाशी की छात्रा हिमानी, ऊधमसिंह नगर की छात्रा तनु चौहान व ऋषिकेश की छात्रा कुमकुम जोशी को प्रदान किया गया। जबकि राजकीय संस्थानों में अध्ययनरत चार छात्राओं ममता सजवाण, रिया, निजा शर्मा और प्रियंका कुकरेती को 25-25 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की। वहीं सराहनीय कार्य के लिए 15 स्वयं सहायता समूहों को 21-21 हजार रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed