अखाड़ा परिषद के कई संतों की जान को खतरा, अध्यक्ष को भी आ रहे धमकी भरे फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने बड़ा अखाड़ा के महंत मोहनदास के लापता होने के बाद यह खुलासा कर पुलिस की पेशानी पर बल डाल दिए हैं कि उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कई अन्य संतों की भी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने इन संतों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
बड़ा अखडा़ में एसएसपी तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि पिछले दिनों जारी की गई फर्जी संतों की सूची के बाद से उन्हें और महंत मोहनदास महाराज को धमकी भरे पत्र आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मुझे तो दुबई से फोन आया और फर्जी संतों के मामले से पीछे हटने तथा बात नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
इस बारे में उन्होंने इलाहाबाद में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। धमकी देने वाले और उनके मकसद के बारे में नरेंद्र गिरि ने कुछ नहीं बताया। वह इतना जरूर बोले कि फर्जी संतों के मामले को लेकर जब से चर्चा शुरू हुई तब से इस तरह के फोन आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संतों ने बैठक कर इस पूरे मुद्दे पर चर्चा की तथा शासन- प्रशासन के साथ ही मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के संज्ञान में भी इस मामले को लाने का निर्णय लिया गया।श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने अखाडा़ें में रीयल स्टेट के बढ़ते कारोबार को लेकर संतों का बचाव किया। कहा कि अखाड़े की जमीन पर फ्लैट बनाकर किराया वसूलना कोई गलत बात नहीं है। अगर संपत्ति को खुर्द- बुर्द करता है तो वह गलत है। उन्होंने संतों के राजनीति में आने को भी सही ठहराया, लेकिन कारोबार करने को गलत बताया।