{"_id":"66b55a5d9f441a35df02bfc4","slug":"many-roads-in-the-city-have-turned-into-potholes-due-to-dehradun-news-c-5-1-drn1030-473647-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बारिश से सड़कें गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बारिश से सड़कें गड्ढों में तब्दील, लोग परेशान
विज्ञापन
Iमोतीलाल नेहरू मार्ग, मसूरी झील-क्यारकुली गांव मार्ग सहित कई सड़कें हुईं क्षतिग्रस्तI
पहाड़ो की रानी मसूरी में पिछले 39 दिन से रुक रुककर बारिश हो रही है। इससे शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के मोतीलाल नेहरू मार्ग, कैंपटी मार्ग, देहरादून मार्ग, मसूरी झील-क्यारकुली गांव मार्ग सहित कई मार्गों पर गड्ढों से लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी दो पहिया वाहन चालकों को हो रही है। मसूरी के स्मार्ट विलेज क्यारकुली भट्टा गांव की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव की प्रधान कौशल्या रावत ने बताया कि गांव से बड़ी संख्या में हर रोज लोग और स्कूली बच्चे गुजरते हैं, लेकिन सड़क के गड्ढे और जलभराव से इन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि लोनिवि को स्थिति के बारे में अवगत करा दिया गया है।
वहीं, लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल कहा कहना है कि मोतीलाल नेहरू मार्ग और क्यारकुली गांव की सड़कों को ठीक करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बारिश रुकते ही सड़क के गड्ढे भर दिए जाएंगे।