{"_id":"5007f1331df349fd94a4f91f1a274a73","slug":"many-ias-officer-will-be-back-to-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के आईएएस अफसरों की होगी 'घर वापसी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के आईएएस अफसरों की होगी 'घर वापसी'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Mar 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो सालों से आईएएस अफसरों की कमी झेल रहे उत्तराखंड को इस साल राहत मिलेगी। सालों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात कई अफसरों की इस साल वापसी की ट्रेन है।
विज्ञापन
राज्य के लिए बेहतर संकेत इस बात के है कि वरिष्ठ स्तर के आईएएस अफसरों की वापसी हो रही है। जिनमें प्रधानमंत्री के संयुक्त सचिव रहे शत्रुघ्न सिंह से लेकर मेलाधिकारी कुंभ 2010 रहे आनंद बर्द्धन शामिल हैं।
विज्ञापन
इन आईएएस अफसरों की वापसी
अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में आनंद बर्द्धन राज्य में वापसी करेंगे। 1992 बैच के बर्द्धन हरिद्वार के डीएम के अलावा हरिद्वार में ही कुंभ 2010 में मेला अधिकारी रहे हैं। इसके बाद वह कुछ दिन शासन में सचिव रहने केबाद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। उनके पांच साल पूरे हो चुके है इसलिए उनकी वापसी तय हो चुकी है।
विज्ञापन
1997 बैच की भूपिंदर कौर औलख की वापसी भी अप्रैल में होने की संभावना है। वह भी करीब पांच साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में है। 1997 बैच के ही ललरिनलिएना फैनई भी मई तक वापसी करेंगे। उनके सात साल पूरे हो चुके है और वह इस समय ग्रामीण विकास मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।
ये तीनों अफसर ही सचिव रैंक में है। जबकि आनंद बर्द्धन तो जनवरी 2017 में प्रमुख सचिव बन जाएंगे। उधर, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार केंद्र से वापस आने की इच्छा जता चुकी है और राज्य उन्हें कार्यमुक्त करने के लिए केंद्र को चिट्ठी भी भेज चुका है।
ज्वाइनिंग के समय ही सीएस होंगे शत्रघ्न
इसके अलावा सबसे दिलचस्प मामला 1983 बैच के शत्रुघ्न सिंह का है। राज्य सरकार उन्हें सीएस ग्रेड में प्रोफार्मा पदोन्नति दे चुकी है। क्योंकि उनके बैच के उनसे कनिष्ठ दो आईएएस को सरकार सीएस ग्रेड में प्रमोट कर चुकी है। इसलिए वह ज्वाइनिंग देने के समय से ही सीएस रैंक में होंगे।
हालांकि अभी मई माह में उनके आने की संभावना है। शत्रुघ्न सिंह पिछली भाजपा सरकार में जनरल खंडूड़ी व रमेश पोखरियाल निशंक के मुख्यमंत्री रहते उनके प्रमुख सचिव रहे हैं। वह इस समय वाणिज्यिक मंत्रालय में औद्योगिक प्रमोशन पॉलिसी विभाग में अपर सचिव केपद पर तैनात है।