फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many Congress women activists joined Aam Aadmi Party

कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Many Congress women activists joined Aam Aadmi Party
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून वैसे तो राज्य में विधानसभा चुनाव होने में अभी वक्त है, लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में तमाम राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद और आम आदमी पार्टी समेत कई तमाम राजनीतिक दलों के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को आम आदमी पार्टी के देहरादून कैंट विधानसभा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी से जुड़ी कई महिलाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि इस बार राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों की सरकार को राज्य की जनता देख चुकी है। राज्य के लोगों की भलाई के लिए दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की सरकारों ने कुछ नहीं किया। ऐसे में इस बार राज्य की जनता इन दोनों राजनीतिक दलों को दरकिनार कर आम आदमी पार्टी सरकार को बहुमत से राज्य की सत्ता की चाबी सौंपेगी। आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वाली महिलाओं पुष्पा शर्मा, परमिंदर कौर, मीना श्रीवास्तव, लक्ष्मी, ममता मल्होत्रा, ज्योति मल्होत्रा, सूरजकली, रेनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं का राजनीतिक भविष्य उज्जवल हैं। बाकी सभी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के तौर पर महिलाओं का इस्तेमाल करती हैं। कार्यक्रम के दौरान आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि पिछले कई महीनों से कांग्रेस,भाजपा और उक्रांद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से नाता जोड़ चुके हैं। पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed