फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mantri prasad naithani reached court

भगोड़ा घोषित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पहुंचे कोर्ट

Thu, 13 Feb 2014 11:50 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Feb 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
mantri prasad naithani reached court

अपनी मांगें मनवाने के लिए आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में भगोड़ा घोषित मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी मंगलवार को देहरादून स्थित कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन


पढ़ें, गैंग रेपः हरिद्वार में एक और किशोरी बनी 'दामिनी'
विज्ञापन


उन्होंने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की, लेकिन देर होने के कारण इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।

25 मार्च 2000 को हुआ था मुकदमा दर्ज

mantri prasad naithani reached court

मंत्री प्रसाद नैथानी के खिलाफ 25 मार्च 2000 को शहर कोतवाली में तत्कालीन दारोगा अरविंद सिंह रावत ने आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

पढ़ें, पैसा बहाने से क्या 'जिंदा' हो जाएंगी नदियां?

मुकदमे में दर्ज पते में मंत्री प्रसाद नैथानी का आवास टिहरी जिले के कोटी कॉलोनी लिखा है। कोर्ट में मुकदमा चलने पर मंत्री के घर समन भेजे गए। लेकिन पुलिस कोई भी समन तामील नहीं करा पाई।

घर की कुर्की के आदेश

mantri prasad naithani reached court

बीते साल 19 अक्तूबर को शासन की ओर से कोर्ट में मुकदमा वापसी के लिए पत्र भी दाखिल किया गया था। लेकिन कोर्ट ने पुलिस को मंत्री के घर की कुर्की करने का आदेश दिया था।

पढ़ें, काम निपटा ले भाई, सीएम बदल गए हैं

इसके बाद भी कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस ने मंत्री को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस संबंध में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी और उनके अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे। अब बुधवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन

यह है पूरी कहानी

mantri prasad naithani reached court

25 मार्च 2000 को उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष कमल रतूड़ी और मंत्री प्रसाद नैथानी ने कचहरी स्थित शहीद स्थल पर एकत्रित होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था।

पढ़ें, कोख में नन्ही जान, फिर क्यों मां ने किया ऐसा?

हालांकि पुलिस कर्मियों ने दोनों को बचा लिया। आत्मदाह की धमकी के संबंध में संगठन ने एक दिन पहले ही एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। इसी मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed