फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mantri prasad naithani criticized vijay bahuguna.

बहुगुणा खुद CM बने तब तो ठीक थी PDF: नैथानी

Mon, 12 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 12 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
mantri prasad naithani criticized vijay bahuguna.

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का पीडीएफ का कोटा कम करने संबंधी बयान को लेकर काबीना मंत्री और पीडीएफ के अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी खफा हैं। कहा, उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, विजय बहुगुणा को यह नहीं भूलना चाहिए कि पीडीएफ ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था।

विज्ञापन


जब बहुगुणा को मुख्यमंत्री बनना था, तब उन्हें पीडीएफ के मंत्रियों की संख्या पर कोई आपत्ति नहीं थी। अब जब रावत के नेतृत्व में सूबे में अच्छा काम हो रहा है तो उन्हें पीडीएफ के कोटे पर आपत्ति है।
विज्ञापन


दुर्गापाल अब भी पीडीएफ में
नैथानी ने हरीश चंद्र दुर्गापाल के बारे में कहा कि वह अब भी पीडीएफ के सदस्य हैं। कांग्रेस के कुछ लोग अपनी ही सरकार को अस्थिर कर रहे हैं। नैथानी ने कहा हम कोटे की नहीं बल्कि विकास और सुझाव की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरक भी पीडीएफ के खिलाफ
पीडीएफ के सात विधायकों में से 5 मंत्री हैं, जबकि कांग्रेस के 36 विधायकों में से मात्र 7 ही मंत्री हैं। पीडीएफ के मंत्रियों में से कुछ को हटाया जा सकता है। मंत्रियों के कार्य (परफॉरमेंस) को देखकर कुछ निर्णय लिया जा सकता है। टीम में बदलाव जरूरी है। हमारे कप्तान (मुख्यमंत्री) हैं, लेकिन टीम भी बेहतर बनानी होगी।
-हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed