{"_id":"57f93db84f1c1b6c53270650","slug":"mansoon-return-from-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, दस फीसदी कम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से विदा हुआ मानसून, दस फीसदी कम हुई बारिश
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो गई है। हालांकि कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में अभी इसका हल्का असर बना हुआ है, लेकिन एक अक्तूबर के बाद की यह बारिश पोस्ट मानूसन सीजन के तहत हो रही है। पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में बारिश सामान्य रही है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र से मिले बुलेटिन के अनुसार कुमाऊं के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है। मानसून धारचूला और अलीगढ़ होते हुए जयपुर से बाड़मेर की तरफ लौटा है। मानसून सीजन में ऊधमसिंह नगर में 42, देहरादून में 33, टिहरी में 28, पौड़ी व पिथौरागढ़ में 25, उत्तरकाशी में 11 व चंपावत में 12 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि औसतन पूरे सीजन में करीब 1223 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 1101 मिली बारिश हुई, जो कि 10 फीसद कम है। हालांकि 19 फीसदी कम या ज्यादा बारिश को सामान्य ही माना जाता है। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर के बाद की बारिश को पोस्ट मानसून सीजन रेन कहा जाता है।
विज्ञापन
बारिश कम, नुकसान ज्यादा
इस मानसून में बारिश भले ही कुछ कम रही हो, लेकिन इससे नुकसान काफी अधिक हुआ है। जून से सितंबर तक अतिवृष्टि के चलते हुई घटनाओं में सौ से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई। जबकि करीब इतने ही लोग घायल भी हुए। हजारों लोग इससे प्रभावित हुए। खेती, बिजली-पानी व अन्य योजनाओं को भी इससे नुकसान पहुंचा।