फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mansa devi devotee Bus accident in roorkee

रुड़की: मनसा देवी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 41 लोग घायल

Sun, 22 Sep 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Sep 2019 09:21 AM IST
सार

  • निजी बस में सवार होकर लोनी बॉर्डर से हरिद्वार में मनसा देवी दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु
  • लिब्बरहेड़ी के पास हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर दूर जाकर पलटी बस, तीन हायर सेंटर रेफर
  • बस पलटने श्रद्धालुओं में मची चीखपुकार, ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में कराए गए भर्ती

विज्ञापन
mansa devi devotee Bus accident in roorkee
हादसे में घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी बॉर्डर से मनसा देवी के दर्शन करने के लिए हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस लिब्बरहेड़ी के नजदीक हाईवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 41 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। तीन की हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी श्रद्धालु गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा और औरैया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लोनी बॉर्डर (गाजियाबाद) स्थित एक आश्रम से धार्मिक यात्रा के लिए बसें चलती हैं। इसी आश्रम से शनिवार सुबह एक बस कालका मंदिर होते हुए हरिद्वार स्थित मनसा देवी के लिए करीब 42 श्रद्धालुओं को लेकर चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सात बजे बस जैसे ही मंगलौर के लब्बरहेड़ी गांव के पास हाईवे पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुन आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस व निजी वाहनों से रुड़की स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया। तीन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि अन्य श्रद्धालुओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैै।

एसएसआई देवेंद्र रावत की मानें तो बस तेज रफ्तार के चलते डिवाइडर से टकराकर पलटी है। बस सवार 41 श्रद्धालु घायल हुए हैं। चालक से घटना की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि घायल श्रद्धालु दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, औरैया समेत अन्य स्थानों के रहने वाले हैं। घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

...तो चालक को झपकी आने से हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ और बस तेज रफ्तार में भी थी। लिहाजा बस डिवाइडर से टकरा गई और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। उधर, यह छानबीन कर रही है कि क्या सही में चालक को नींद लगने से हादसा हुआ है या नहीं। 

ग्रामीण बने श्रद्धालुओं के लिए दूत

सुबह करीब सात बजे हादसा हुआ तो ग्रामीण अपने-अपने खेतों या काम पर जा रहे थे। घायलों की चीख पुकार सुन ग्रामीण अपना कामकाज छोड़कर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने घायलों को बस के अंदर से निकाला और पानी पिलाया। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहन में बैठाकर अस्पताल भिजवाया। 

अस्पताल में बिफरे सीएमएस

सिविल अस्पताल में कई घायलों के आने की सूचना पर कई निजी एंबुलेंस चालक अपनी-अपनी एंबुलेंस लेकर पहुंच गए और घायलों को बाहर किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने का प्रयास करने लगे। प्रभारी सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

यहां एंबुलेंस चालकों को देख वह बिफर पड़े और उनसे अस्पताल में आने का कारण पूछा। इस पर एंबुलेंस चालकों ने एक फार्मासिस्ट द्वारा फोन कर बुलाने की बात कही। इस पर सीएमएस ने फार्मासिस्ट को बुलाकर पूछा तो चालकों का झूठ उजागर हो गया। इसके बाद सीएमएस ने घायलों को हायर सेंटर सरकारी एंबुलेंस से भेजा।

हाईवे पर लगा जाम

श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद बस को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।

ये श्रद्धालु हुए घायल

ऊषा, सचिन, ममता निवासी संगम विहार दिल्ली, दीपा निवासी औरैया, यूपी, देवेंद्र निवासी अशोकनगर दिल्ली, रंजीत निवासी कालका, दिल्ली, सन्नी सिकंदराबाद, ऊषा अशोकनगर दिल्ली, हन्नू निवासी मुरादनगर, संगीता, विजयपाल निवासी अशोकनगर दिल्ली, राजन निवासी गाजियाबाद, कमलेश निवासी गौतमबुद्धनगर, रजनी निवासी दिल्ली, प्रबल कुमार और कृष्णा निवासी गाजियाबाद, ओमप्रकाश निवासी दिल्ली, रामफल निवासी गाजियाबाद, भूपेंद्र निवासी दिल्ली, अरुण निवासी विजयनगर दिल्ली, अक्षित निवासी नई दिल्ली, कार्तिक और राखी निवासी विजय विहार दिल्ली, मंजू और कार्तिक निवासी संगम विहार दिल्ली, रामजी निवासी इटावा, विजय निवासी निवासी दिल्ली, कमलेश निवासी नोएडा, राजन निवासी गौतमबद्धनगर, भीम कुमार निवासी नोएडा, फूल सिंह निवासी तुगलकाबाद दिल्ली, स्वीटी, दीपक, प्रीति और महेंद्र निवासी दिल्ली समेत 41 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed