फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manorama sharma dobriyal is no more

राज्य सभा सांसद मनोरमा शर्मा का निधन

Wed, 18 Feb 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Feb 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
manorama sharma dobriyal is no more

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मनोरमा डोबरियाल शर्मा (59) का निधन बुधवार को हो गया। सुबह साढ़े दस बजे के करीब उन्होंने गुड़गांव के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से लीवर में संक्रमण से ग्रस्त थीं।

विज्ञापन


मनोरमा अपने पीछे तीन बेटे और बहू को छोड़ गई हैं। देर रात उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए सुबह 10-12 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। दोपहर को लक्खीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


मनोरमा शर्मा को इलाज के लिए करीब 15 दिन पहले गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में दाखिल होने के समय से ही उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। ऑपरेशन के बाद उनके तीनों बेटे विवेक शर्मा, मयंक शर्मा और आलोक शर्मा तथा मयंक की पत्नी आशा मौजूद थे। 13 फरवरी को ऑपरेशन के जरिये उनका लीवर प्रत्यारोपण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर के रूप में बनाई थी अलग पहचान

manorama sharma dobriyal is no more

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन में जटिलता के चलते प्रत्यारोपण सफल नहीं हुआ। हालांकि बीच में उनके स्वास्थ्य में सुधार भी नजर आया था।

उल्लेखनीय है कि बीते साल नवंबर में मनोरमा निर्विरोध राज्यसभा के लिए सांसद चुनी गईं थीं। उन्हें कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाना भी चौंकाने वाला था। भाजपा ने उनके मुकाबले अंतिम समय में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

बतौर सांसद छोटे से कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े तमाम ज्वलंत मुद्दों को न सिर्फ राज्यसभा में उठाया। बल्कि केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर राज्य की विभिन्न लंबित योजनाओं को मूर्त रूप देने और राज्य को केंद्रीय आर्थिक मदद की भी पैरवी की।

प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और देहरादून की मेयर के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। मेयर्स की अंतरराष्ट्रीय काउंसिल का सफल आयोजन भी उनकी क्षमताओं को दर्शाता है।

सोनिया-गुलाम नबी ने जताया शोक

manorama sharma dobriyal is no more

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पहली महिला सांसद की मौत से पार्टी में शोक की लहर है। मौत की सूचना मिलते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परिजनों से बात की और शोक जताया। मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित रेजीडेंट कमिश्नर एसडी शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

दिवंगत नेता के बेटे विवेक ने बताया कि कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, गुलाब नबी आजाद समेत अन्य राज्य सभा सांसदों ने परिजनों को फोन कर सांत्वना दी। मनोरमा शर्मा कांग्रेस में सोनिया गांधी की करीबी मानी जाती थीं।

मुख्यमंत्री ने बताया व्यक्तिगत क्षति
उनके न रहने से उत्तराखंड और कांग्रेस को तो नुकसान हुआ ही है साथ ही मुझे भी व्यक्तिगत क्षति हुई है। महिला कांग्रेस के नेता के रूप में उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। उन्होंने जिस प्रखरता से राज्य से संबंधित मुद्दों को राज्यसभा में उठाया उसकी सभी ने सराहना की।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed