फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manorama sharma become rajyasabha member.

सदन में उठाऊंगी महिलाओं की आवाज: मनोरमा

Fri, 14 Nov 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Nov 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
manorama sharma become rajyasabha member.

राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मनोरमा शर्मा डोबरियाल निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। रिटर्निंग अफसर और विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने मनोरमा को केंद्रीय चुनाव आयोग का प्रमाण पत्र बृहस्पतिवार शाम को सौंप दिया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी मौजूद थे। निर्वाचित होने के बाद मनोरमा शर्मा डोबरियाल ने कहा कि राज्य की जनता विशेष कर महिलाओं की आवाज सदन में जोरशोर से उठाऊंगी।
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ भाजपा समेत किसी भी पार्टी की ओर से नामांकन न कराने के बाद मनोरमा को निर्वाचित घोषित करने की औपचारिकता भी पूरी हो गई।

भगत सिंह कोश्यारी के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। मनोरमा शर्मा की जीत से प्रदेश में कांग्रेस समेत हरीश रावत खेमा भी अधिक मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत के हल्द्वानी में होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि महिला शक्ति का सम्मान करते हुए कांग्रेस ने एक महिला सांसद को सदन में भेजा गया है।

उधर, प्रदेश मुख्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। कार्यालय पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।

भाजपा के नेताओं को भी दे दिया धन्यवाद

manorama sharma become rajyasabha member.

राज्य के लोगों की हित की आवाज उठाने का प्रयास करूंगी। उत्तराखंड दैवी आपदा से प्रभावित है। केंद्र से आर्थिक सहायता के बिना नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।

मेरी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री को जाता है। जीत आसान बनाने के लिए भाजपा नेताओं को भी धन्यवाद देती हूं।

महिला होने के नाते राज्य तथा देश की महिलाओं की परेशानियों को सदन में उठाने का प्रयास करूंगी। मेयर की जिम्मेदारियां सीमित थीं, अब कार्य क्षेत्र काफी बड़ा होगा जो चुनौती है ।
-मनोरमा शर्मा डोबरियाल, नवनिर्वाचित सांसद (राज्यसभा)

जीत के आंकडे़
एक मनोनीत सदस्य के साथ 71 विधायकों में कांग्रेस के 36 और पीडीएफ के 7 समेत 43 का आंकड़ा मौजूद था। भाजपा के पास यह संख्या 28 की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed