फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manorama also active on social media.

सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहीं मनोरमा

Wed, 18 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
manorama also active on social media.

दिवंगत सांसद मनोरमा शर्मा डोबरियाल राजनीति ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहीं। फेसबुक पर उनकी जिंदगी का एक नेता से अलहदा पहलू देखने को मिला। अपने फेसबुक पेज के जरिए उन्होंने बालिकाओं को बचाने के साथ ही गंगा सफाई के मुद्दे भी उठाए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दिखा अलग रूप
इन मुद्दों पर चलाई कलम की कटिंग इस पेज की शोभा बनी है। यह भी हैरत की बात है कि उनके अपने पेज पर उन्होंने राजनीति से जुड़ी चर्चाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।
विज्ञापन


व्यक्तिगत उपलब्धियों के रूप में उनके 2006 में हुई पहली एशियन मेयर कांफ्रेंस के दौरान श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ खींचे चित्र, राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेते चित्र, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ उत्तरायणी मेले के दौरान के चित्र हाईलाइटर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े छह सौ से अधिक लोगों ने उनके इस पेज को लाइक किया है। इस पेज पर जो आखिरी अपडेट किसी मित्र की ओर से किया गया है, वह उनके न रहने का है। शायद उनके फालोअर्स तक यह दुखद सूचना पहुंचाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed