फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manmohan Singh Aunt Ramdatti who raised Manmohan Singh her family lives in Dehradun Uttarakhand News

Manmohan Singh: जिन चाची रामदत्ती ने मनमोहन सिंह को पाला, दून में रहता उनका परिवार, एल्बम में यादें सुरक्षित

Fri, 27 Dec 2024 12:43 PM IST
रेनू सकलानी अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून
अश्वनी त्रिपाठी, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह जब भी अपने भाई से मिलते तो बचपन की यादों का जिक्र करते थे। पूर्व पीएम की कई यादें उनके भतीजे हरमीत की एल्बम में सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Manmohan Singh Aunt Ramdatti who raised Manmohan Singh her family lives in Dehradun Uttarakhand News
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दून से गहरा नाता था। उनके भाई हरभजन सिंह कोहली का पूरा परिवार देहरादून के रेसकोर्स रोड पर रहता है, इस नाते उनका दून से विशेष लगाव करते थे। बचपन के दिनों में मनमोहन सिंह अपने भाई हरभजन के साथ साइकिल चलाते और फुटबाल खेला करते थे, जब भी वह अपने भाई से मिलते तो बचपन की उन्हीं यादों का जिक्र कर आनंदित हुआ करते थे।

विज्ञापन


पूर्व पीएम की कई यादें उनके भतीजे हरमीत के एलबम में सुरक्षित हैं। पूर्व पीएम का अपने भाई हरभजन सिंह कोहली से विशेष लगाव था। दरअसल, पूर्व पीएम की मां का बचपन में ही निधन हो गया था, तब हरभजन सिंह की मां यानी कि चाची रामदत्ती कौर ने ही मनमोहन सिंह का पालन-पोषण किया।
विज्ञापन


खराब सेहत के चलते नहीं आ सके देहरादून
इस कारण अपने भाई और भतीजों से मनमोहन सिंह को विशेष प्रेम था। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री के भाई हरभजन सिंह का निधन छह साल पूर्व हो चुका है, लेकिन भतीजे हरमीत अपने परिवार के साथ देहरादून में रेसकोर्स रोड पर बने मकान में रहते हैं। चाचा के निधन की सूचना के बाद हरमीत के परिवार में शोक की लहर है। परिवार के सभी सदस्य रात में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमीत सिंह ने कई पुरानी यादों को साझा किया। बताया कि जैसे एक सामान्य परिवार में चाचा-भतीजों की बातचीत होती थी, ठीक वैसे ही उनकी अपने चाचा से बात होती थी। काफी समय से स्वास्थ्य खराब चलने के कारण अब अधिक बातचीत नहीं हो पाती थी। वर्ष 2018 में आखिरी बार वह स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे थे, इसके बाद सेहत के चलते देहरादून नहीं आ सके।

Trending Videos

घर के प्रत्येक सदस्य को नाम से जानते थे

हरमीत बताते हैं कि मनमोहन सिंह परिवार के हर सदस्य के बारे में पूरी जानकारी रखते थे, जब भी वह पीएम हाउस गए और परिवार में कोई नया सदस्य भी साथ गया, तो वह उसे नाम से पुकारते थे। घर के छोटे बच्चों के बारे में उन्हें पूरी जानकारी रहती थी।

खुद कुर्सी लेने चल देते थे पूर्व पीएम

पीएम हाउस में परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहता था, हरमीत बताते हैं कि वह परिवार के सदस्यों का स्वागत सत्कार खुद करते थे। कई बार ऐसा हुआ कि परिवार के सात लोगों को जाने की अनुमति मिली, लेकिन नौ लोग पहुंच गए तो खुद पीएम अन्य सदस्यों के लिए कुर्सी लेने चल देते थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चकराता लोखंडी में वाहन हादसा...घूमने निकले थे छह दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी

प्रेमनगर गुरुद्वारे में माथा टेकने आते थे

अपने परिवार के अलावा भी दून के लोगों से मनमोहन सिंह के ताल्लुकात थे। देवेंद्र सेठी से उनके करीबी रिश्ते थे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसवीर सिंह गोगी बताते हैं कि देवेंद्र सेठी को राजनीतिक तौर पर आगे बढ़ाने में भी उन्होंने मदद की थी। इसके अलावा प्रेमनगर गुरुद्वारे में भी वह माथा टेकने आते थे। नगर निगम में प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने भी वह आए थे। कांग्रेस के तत्कालीन महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा बताते हैं कि पोंटा साहिब में चुनाव प्रचार करने के लिए भी उनकी ड्यूटी लगी थी, तब उन्हें रिसीव कर वह पोंटा साहिब साथ में गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed