फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish sisodia news: uttarakhand bjp president angry on manish sisodia and aam adami party

उत्तराखंड : मनीष सिसोदिया पर बरसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत, बोले- आम आदमी पार्टी को दृष्टि दोष

Wed, 23 Dec 2020 10:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Dec 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia news: uttarakhand bjp president angry on manish sisodia and aam adami party
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर हमला बोला। उन्होंने सिसोदिया को उस बयान को हास्यास्पद करार दिया, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में विकासकार्य न होने की बात कही है। भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दृष्टि दोष है, इसलिए उसे राज्य में विकास नहीं दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की झूठ की राजनीति नहीं चलेगी। उसके फरेब में कोई आने वाला नहीं है।

विज्ञापन


भगत ने कहा कि कोरोनाकाल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है। केंद्र सरकार को पानी पी पीकर कोसने वाले केजरीवाल और सिसोदिया की आम आदमी पार्टी की सरकार को अंतत: केंद्र सरकार की शरण में जाना पड़ा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के युद्ध स्तर पर किए गए प्रयासों और दी गई भरपूर सहायता से ही दिल्ली में कोरोना पर नियंत्रण हो पाया। उन्होंने कहा कि यह वही आम आदमी पार्टी है जो अपने मोहल्ला क्लिनिकों का जमकर प्रचार करती थी, लेकिन कोविड-19 में इन क्लिनिकों पर जब उनकी सबसे अधिक जरूरत थी, ताले लटके रहे और आम जनता को कोई मदद नहीं मिली। कोविडकाल में आप सरकार दिल्ली में एक भी कोविड अस्पताल स्थापित नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगत ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार इतनी अधिक असंवेदनशील और असफल सिद्ध हुई कि उसने दिल्ली में रह रहे लाखों मजदूरों को दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। वे जिन बुरे हालात में दिल्ली से निकले उसे पूरी दुनिया ने देखा। इसी तरह उत्तराखंड के लाखों लोग दिल्ली छोड़ कर वापस उत्तराखंड आने पर विवश हुए।

यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने भाजपा संगठन ने उनका स्वागत किया और उनके लिए पूरी व्यवस्थाएं कीं। अब आम आदमी पार्टी किस मुंह से उत्तराखंड की जनता के बीच में आ रही है। आप नेता झूठ व दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तो आम आदमी पार्टी को कोई धरातल नहीं मिल रहा। 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली पार्टी अभी कार्यकर्ताओं के लिए भी तरस रही है। इसीलिए उसके नेता अन्य दलों में ताक झांक कर रहे हैं। 

खुली बहस स्वीकार करने से डरी सरकार : कलेर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से खुली बहस स्वीकार करने से भाजपा सरकार डरी हुई है। जिससे भाजपा नेता बेतुकी बयानबाजी पर उतर आए हैं। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान पर पलटवार करते हुए कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार ने चार सालों के कार्यकाल में जनहित के पांच काम किए हैं तो भाजपा नेताओं को खुली बहस में ऐतराज क्यों है। इससे जाहिर है कि सरकार के पास गिनाने के लिए कुछ नहीं है। प्रदेश के लोगों के हित में सरकार ने काम किए हैं तो भाजपा अध्यक्ष को मनीष सिसोदिया के चैलेंज को स्वीकार करने पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। आप पार्टी के चैलेंज का स्वागत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed