फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manish sisodia news: manish sisodia again visit uttarakhand in new year, will talk on Kejriwal vs Trivendra Rawat model

नए साल पर मनीष सिसोदिया फिर आएंगे उत्तराखंड, केजरीवाल मॉडल बनाम त्रिवेंद्र रावत मॉडल पर करेंगे बात

Wed, 23 Dec 2020 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 23 Dec 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
manish sisodia news: manish sisodia again visit uttarakhand in new year, will talk on Kejriwal vs Trivendra Rawat model
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई (File Photo)
नए साल में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फिर उत्तराखंड आएंगे और केजरीवाल मॉडल बनाम त्रिवेंद्र रावत मॉडल पर बात करेंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड : मनीष सिसोदिया पर बरसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भगत, बोले- आम आदमी पार्टी को दृष्टि दोष
विज्ञापन


सिसोदिया ने उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक से सवाल पूछा है कि भाजपा शासन में देवभूमि में क्या विकास हुआ? सिसोदिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मंत्री उनसे डिबेट करने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मदन कौशिक बता दें कि 2,3 और 4 जनवरी में से उन्हें किस दिन सुविधा होगी। वह उसी दिन देहरादून आ जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के निमंत्रण को सिसोदिया ने किया था स्वीकार

मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खुली बहस के निमंत्रण को स्वीकार किया था। सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था कि प्रदेश सरकार बहस के लिए समय और स्थान तय करे। वे स्वयं जन हित के पांच मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आएंगे।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए आप पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने त्रिवेंद्र सरकार को चार सालों में प्रदेश के लोगों के हित में किए गए पांच काम गिनाने और खुली बहस करने की चुनौती दी थी। सिसोदिया के इस बयान पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा था कि प्रदेश सरकार ने पांच काम नहीं जनहित में सैकड़ों काम किए है।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोजगार के मुद्दे पर आप नेताओं को खुली बहस का निमंत्रण दिया था। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मुझे खुशी है कि उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने खुली बहस का निमंत्रण दिया है। सरकार समय और स्थान तय कर बता दे, वे स्वयं बहस में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed