{"_id":"5fe01f478ebc3e3b865b3fe5","slug":"manish-sisodia-in-uttarakhand-news-sisodia-fill-enthusiasm-in-aap-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manish Sisodia in Dehradun : सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, पार्टी की मजबूती के दिए मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manish Sisodia in Dehradun : सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, पार्टी की मजबूती के दिए मंत्र
Mon, 21 Dec 2020 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाला समय बदलाव का है। आप पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात में उन्होंने संगठन के लिए मेहनत से काम करने का जोश भरा और पार्टी की मजबूती के मंत्र दिए। दो दिवसीय दौरे के बाद रविवार को सिसोदिया दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
दिल्ली रवाना होने से पहले सिसोदिया पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों की अनदेखी के कारण उत्तराखंड के लोगों को उनका हक नहीं मिल पाया है। राज्य में प्राकृतिक संसाधन भरपूर हैं, लेकिन अभी भी यहां की सरकारें इन संसाधनों का दोहन करने में असफल साबित हुई हैं। दिल्ली का उदाहरण देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के पास अपने कोई भी संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी दिल्ली सरकार पानी और बिजली मुफ्त मुहैया करवा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि प्रदेश में आने वाला समय बदलाव का है। लोगों को आप पार्टी भरोसा बढ़ रहा है। पार्टी इस पर खरा उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना है। इस मौके प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
सिसोदिया से मिले थे पार्टी में नहीं हुए शामिल
कुर्मांचल परिषद के महासचिव चंद्रशेेखर जोशी ने कहा कि परिषद के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता जुड़े हैं। जो पर्वतीय परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य कर रहे हैं। देहरादून आने वाले अतिथियों के साथ मुलाकात कर उन्हें उत्तराखंड के पर्वतीय परंपराओं व संस्कृति से अवगत कराते हैं।
इसी सिलसिले में शनिवार को परिषद के प्रतिनिधिमंडल में सीएस जोशी, उत्तम सिंह, हरीश सनवाल, एनएस बिष्ट , कमल राज, बबीता ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात की थी। लेकिन परिषद के किसी भी सदस्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। आप पार्टी की ओर से उन्हें सदस्यता ग्रहण करने की बात कहना गलत है।