फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mango production may be down

...तो इस बार खाने को नहीं मिलेगा आम

Sat, 29 Mar 2014 02:49 PM IST
प्रदीप चौधरी/अमर उजाला, सेलाकुई
प्रदीप चौधरी/अमर उजाला, सेलाकुई Updated Sat, 29 Mar 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
mango production may be down

मौसम के तेवर जिस तरह बदल रहे हैं ऐसे में फलों का राजा इस सीजन में ‘आम’ आम आदमी की पहुंच से दूर हो सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर


जिस तरह से बादल आए दिन बरस रहे हैं उससे पेड़ों में समय पर बौर नहीं आ सकी है जिस कारण उत्पादन में गिरावट की उम्मीद है।

50 प्रतिशत तक गिर सकता है उत्पादन
कृषि वैज्ञानिकों की माने तो इस बार उत्पादन 50-60 फीसदी तक प्रभावित हो सकता है। अमूमन आम के पेड़ में जनवरी अंत और फरवरी की शुरुआत में बौर आना शुरू हो जाती है लेकिन इस बार मार्च के अंत तक वातावरण में ठंडक बनने से आम के पेड़ों में बौर नहीं निकल सकी है। इससे बागवान परेशान हैं।
विज्ञापन


चौसा और बंबई ग्रीन की है धमक
दून की फल पट्टी के रूप में विख्यात पछवादून में 2083.73 हेक्टेयर भू भाग में आम की बागवानी की जाती है। जिसमें से अकेले 14.6.23 हेक्टेयर विकासनगर और 677.50 हेक्टेयर में उत्पादन सहसपुर ब्लाक में किया जाता है। यहां पैदा की जाने वाली वैरायटी में दशहरी, लंगड़ा, आम्रपाली, चौसा, बंबई ग्रीन प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोग की भी पड़ रही है मार
आम के उत्पादन में गिरावट के लिए सिर्फ मौसम ही जिम्मेदार नहीं है बल्कि फलों पर लगने वाला घुंडी रोग भी बराबर का दोषी है।

पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

इस बार बौर पर घुंडी रोग भी लगा हुआ है। अकेले इस रोग के कारण दस प्रतिशत का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed