फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man who copy the bird voices.

VIDEO: इस 'बर्डमैन' की बोली सुन चौंक जाएंगे आप!

Thu, 12 Mar 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Mar 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
man who copy the bird voices.

गौतम सपकोटा, पहली नजर में इस युवक में कुछ अलग नहीं दिखता। लेकिन बातचीत शुरू होते ही साफ हो जाता है कि गौतम आम नहीं हैं। उनके गले में 250 पक्षियों की आवाज बसती है।

विज्ञापन


कौआ, कोयल, मोर, जंगली मुर्गा, बतख, टिटहरी, लव बर्ड्स, मैना... फेहरिस्त लंबी है, लेकिन शायद ही कोई पंछी हो जिसकी आवाज गौतम न निकाल पाते हों।

अब तक नेपाल और भारत समेत मलयेशिया, दुबई, सिंगापुर, हांगकांग समेत कई देशों में 4500 से अधिक कार्यक्रम पेश कर चुके गौतम इन दिनों दून में हैं। गौतम कहते हैं कि कुछ दिन उत्तराखंड में रहकर, स्कूल-कालेजों में कार्यक्रम पेश कर वह सेव बर्ड, सेव इनवायर्नमेंट का संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन


टीवी ने दी प्रेरणा
नेपाल निवासी गौतम ने बताया कि वर्ष 2005 में एक टीवी शो उन्होंने देखा, जिसमें लोग अलग-अलग आवाजें निकालने का हुनर दिखा रहे थे। कोई रेलगाड़ियों की आवाज निकालता तो कोई बस, ट्रक, कार की। इनमें एक भी पक्षियों की आवाज निकालने वाला नहीं था। बस तभी से धुन सवार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देख‌िए, कैसे न‌िकालता है पक्ष‌ियों की बोली

man who copy the bird voices.

आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और जंगलों में जाकर पक्षियों की आवाज सीखना शुरू किया। आज वह अपने हुनर के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दावा पेश कर चुके हैं। नेपाल में उन्हें बर्डमैन के नाम से जाना जाता है।

11 माह पूर्व आए भारत
गौतम ने बताया कि अपने अभियान के तहत वह 11 माह पूर्व भारत पहुंचे। मेघालय के शिलांग में पहला कार्यक्रम दिया। इसके बाद एक-एक राज्य कर वह उत्तराखंड पहुंचे हैं।

उनका अगला पड़ाव हिमाचल प्रदेश का मनाली होगा, जहां वह दुर्लभ विदेशी प्रवासी पक्षियों की आवाज सीखने जाने वाले हैं। गौतम के मुताबिक वह जम्मू-कश्मीर जाना चाहते थे, लेकिन वहां के हालात ठीक न होने के कारण फिलहाल कार्यक्रम टाल दिया है।

देखें वीड‌ियो-


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed