{"_id":"85dcbee648326743bbb5611e4a5c0e2b","slug":"man-ride-car-in-back-gear","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड रिकॉर्ड के चक्कर में थाने पहुंची कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड रिकॉर्ड के चक्कर में थाने पहुंची कार
अमर उजाला, रामनगर
Updated Mon, 10 Mar 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर बिना अनुमति बैक गियर में कार चलाना युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसकी कार का चालान करते हुए युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
काशीपुर से रामनगर के लिए हुआ था रवाना
ग्राम बैलजुड़ी काशीपुर निवासी मुनीर अहमद एंबुलेंस और अन्य वाहनों के साथ बैक गियर में इंडिगो कार यूके 06 एल 7560 को लेकर काशीपुर से रामनगर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
जैसे ही एंबुलेंस समेत मुनीर का काफिला पीरूमदारा से निकला तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा तो मुनीर दरोगा से उलझ गया।
कार का हुआ चालान
पुलिस ने एंबुलेस और अन्य वाहनों को छोड़ दिया लेकिन मुनीर को कार समेत पीरूमदारा चौकी ले आई और कार का चालान कर दिया।
एसआई नीरज भाकुनी ने बताया कि मुनीर के पास एक मार्च तक की अनुमति थी। उन्होंने बताया कि कार का चालान कर मुनीर को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
इधर, मुनीर का कहना है वह जल्द ही अनुमति लेकर बैक गियर में कार चलाने का रिकॉर्ड बनाएगा।