फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man injured mother and daughter by stabbing, woman condition more serious

सिरफिरे ने मां बेटी को चाकू मारकर किया घायल, महिला की हालत ज्यादा गंभीर 

Tue, 06 Oct 2020 01:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 06 Oct 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
man injured mother and daughter by stabbing, woman condition more serious
प्रतीकात्मक तस्वीर

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने मां-बेटी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में महिला (मां) की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जबकि, बेटी सदमें हैं। आरोपी परिवार का परिचित बताया जा रहा है, जो मौका पाते ही फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। देर रात तक घायलों के कोई रिश्तेदार भी अस्पताल नहीं पहुंच पाए थे। 

विज्ञापन


घटना बद्रीपुर गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां रजनी रावत पत्नी विनोद रावत नऔर उनकी बेटी आस्था रावत रहती हैं। विनोद लद्दाख में काम करते हैं। पड़ोसियों के अनुसार वे फोर्स में हैं, लेकिन पुलिस अभी इस बात को पुष्ट नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


उनके घर पर एक व्यक्ति का आना जाना रहता था। वही व्यक्ति सोमवार रात को भी उनके घर आया। व्यक्ति ने रजनी और आस्था को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है रजनी और आस्था दोनों को ही उसने पेट में वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां पर रजनी की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। आरोपी का क्या नाम था और वह यहां क्यों आता था? इस बारे में दोनों ही कुछ नहीं बता पा रही हैं। रजनी बेहोश है और आस्था घटना के बाद से सदमें है।


उनके रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी दी गई है। देर रात तक रिश्तेदारों में से भी कोई अस्पताल नहीं पहुंचा था। इधर, आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की जा रही है। साथ ही पड़ोसियों और उनके जानकारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed