फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man hanged himself, case against sisters and brothers

Dehradun News: व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी, बहन-बहनोइयों पर केस

Sat, 05 Aug 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Man hanged himself, case against sisters and brothers
संपत्ति के विवाद में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बहन और बहनोइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि व्यक्ति की बहनें लगातार झगड़ा करती रहती थीं।
विज्ञापन

एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे सूचना मिली थी कि बनियावाला में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति पंखे से फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में उसे नीचे उतारा। व्यक्ति की पहचान चमन सिंह राठौर निवासी सेवली रोड, बनियावाला के रूप में हुई। चमन सिंह की पत्नी कमलेश राठौर ने आरोप लगाया कि उनकी चार ननद हैं, जो अपने-अपने पतियों के मिलकर चमन सिंह को परेशान करती थीं।
विज्ञापन

वह पैतृक संपत्तियों को लेकर झगड़ा करते थे। एसएचओ ने बताया कि कमलेश की शिकायत पर चमन की बहन वासुवती, उसके पति मोहनलाल, शीला धीमान और उसके पति जगदीश धीमान, कमलेश और उसके पति ताराचंद, मोहिनी शर्मा व उसके पति सुरेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed