फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man flow with bike found dead.

एनएच के रपटे में बाइक सहित बहा युवक, मौत

Sun, 16 Aug 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 16 Aug 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
man flow with bike found dead.

उत्तराखंड में दुगड्डा-कोटद्वार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर पांचवीं मील के पास तेज बहाव में एक युवक बाइक सहित बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक का शव उत्तर प्रदेश के अंतर्गत टांडा नगीना के पास यूपी पुलिस ने बरामद कर लिया। शनिवार को 15 अगस्त को नगीना बिजनौर से चार युवक दो बाइकों में सवार होकर दुगड्डा की ओर पिकनिक मनाने आए हुए थे। काफी देर बाद लौटते समय एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


एनएच पर पांचवीं मील के पास रपटे में पानी अधिक आ गया। इसी दौरान चारों युवक बाइक से रपटे को पार करते समय एक बाइक तो निकल गई, लेकिन दूसरी बाइक को पार कराते हुए इंजमाम पुत्र अकबर (21) निवासी रामपुरा नगीना, बिजनौर बाइक सहित पानी की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी का बहाव इतना तेज था कि उसके साथ के तीन अन्य युवक देखते ही रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने और पानी का बहाव तेज होने के चलते कोई कुछ नहीं कर सका। रविवार की सुबह ढूंढने पर युवक का शव उत्तर प्रदेश की सीमा के अंतर्गत टांडा के पास खोह नदी में मिल गया।


कोतवाल जसबीर पुंडीर ने बताया कि युवक के बहने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन बाद में युवक का शव यूपी क्षेत्र में बरामद हो गया है।

पिछले महीने भी बहा था युवक

कोटद्वार एनएच पर बना यह रपटा आने-जाने वालों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बीते 25 जुलाई को दुगड्डा से कोटद्वार की तरफ आ रहा एक बाइक सवार युवक भी इस रपटे की चपेट में आ गया था। हालांकि वह किसी तरह से पत्थर पर अटक गया, जिससे उसकी जान बच गई थी।

खतरनाक रपटे में नहीं बन सकी पुलिया
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह रपटा हर बरसात में मुसीबत बना रहता है। रपटे पर हर साल करोड़ों रुपए फूंके जा चुके हैं, लेकिन एक छोटी सी पुलिया नहीं बन पाई है। थोड़ी सी बारिश आने पर यह अचानक उफान पर आ जाता है। इस दौरान रपटे को पार करना मुश्किल हो जाता है।

रपटे की स्थिति काफी संवेदनशील है। यहां पर पुलिया बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा।
- अरुण जोशी, अवर अभियंता एनएच धुमाकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed