फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man eater tigress

यूपी में खूनी आंतक मचाने वाली आदमखोर बाघिन लापता

Wed, 30 Apr 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 30 Apr 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
man eater tigress

मुरादाबाद, बिजनौर इलाके में दिसंबर-जनवरी में कई लोगों को मारने वाली आदमखोर बाघिन रहस्यमय ढंग से ‘लापता’ हो गई है।

विज्ञापन


यूपी फारेस्ट डिपार्टमेंट बाघिन के कार्बेट पार्क पहुंचने की बात कह रहा है तो कार्बेट पार्क प्रबंधन के पास आदमखोर बाघिन के ‘ठिकाने’ तक पहुंचने के साक्ष्य नहीं है।

आदमखोर बाघिन के बारे में जंगलात के अफसरों का मानना था कि वह कार्बेट पार्क से निकल कर यूपी के आबादी वाले इलाके में पहुंच गई थी।

बाद में यूपी की टीम, शिकारी और ग्रामीण बाघिन को मारने निकले। इसके बाद में दावा किया गया कि बाघिन कार्बेट पार्क लौट रही है, बाघिन की आखिरी लोकेशन यूपी के अमानगढ़-जसपुर के बीच मिली थी।

विज्ञापन

उत्तराखंड के जंगलात ने की आवश्यक तैयारी

man eater tigress

बाघिन को लेकर उत्तराखंड के जंगलात ने आवश्यक तैयारी की। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के सहयोग से यूपी-उत्तराखंड के जंगल की सीमा पर कैमरा ट्रैप भी लगाए।

पर लंबे समय से बाघिन की कोई सूचना नहीं है। वह एक तरीके से गुम हो गई है।

कार्बेट पार्क ने कैमरा ट्रैप लगाए थे उसमें कई टाइगरों की फोटो आई हैं। पर इसके आधार पर कोई भी अधिकारी दावा करने को तैयार नहीं कि इसमें से कोई भी आदमखोर बाघिन होगी।

कार्बेट पार्क के अधिकारियों के अनुसार सटीक पुष्टि तभी हो सकती है कि जब यूपी की तरफ से कोई आदमखोर बाघिन की फोटो (इसमें बाघिन के धारियों से मिलान किया जाता है, धारी के आधार पर सटीक पहचान होती) मिली होती।

कार्बेट जाते हुए देखे गए बाघिन के पद चिन्ह

man eater tigress

यूपी के वन महकमे के पास केवल बाघिन के फूट प्रिंट के तौर पर ही साक्ष्य हैं न की फोटो के तौर पर। ऐसे में कार्बेट पार्क के अपने ठिकाने में पहुंचने का कोई पक्का दावा नहीं किया जा सकता।

कार्बेट पार्क निदेशक समीर सिन्हा का कहना है कि कैमरा ट्रैप में कुछ टाइगर के फोटो आए हैं, पर इनके आधार पर दावा नहीं किया जा सकता है कि इसमें कोई आदमखोर बाघिन है।

मुख्य वन संरक्षक बरेली एमपी सिंह का कहना है कि बाघिन ने जहां अंतिम शिकार किया था वहां से उसके पद चिन्ह कार्बेट पार्क की तरफ जाते हुए देखे गए थे।

इसके बाद से कोई भी घटना नहीं हुई है। ऐसे में संभावना है कि कार्बेट पार्क में बाघिन पहुंच गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed