फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man eater leopard ran away after shot.

शूटर की गोली के बाद भाग निकला आदमखोर

Fri, 22 May 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Fri, 22 May 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
man eater leopard ran away after shot.

नई टिहरी के पौखाल क्षेत्र में सक्रिय नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए वन विभाग ने शूटर तैनात कर दिया है। बीती रात को गुलदार खेतों में आया। शूटर गंभीर सिंह भंडारी ने जैसे ही गुलदार पर गोली दागी वह भाग निकला।

विज्ञापन


गोली लगने से घटना स्थल पर गुलदार का खून भी गिरा हुआ है। वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को दिनभर जंगल में गुलदार की तलाश की, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। पहले से ही नरभक्षी गुलदार के घायल होकर भागने की खबर से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


फैगुल पट्टी के पाली गांव निवासी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विनोद सिंह नेगी (27) पुत्र वीर सिंह को 18 मई की रात गुलदार ने पौखाल नवोदय विद्यालय के समीप निवाला बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने के बाद भी नहीं गिरा

man eater leopard ran away after shot.

नरभक्षी गुलदार के क्षेत्र में सक्रिय होने से आक्रोशित लोगों ने गुलदार को मार गिराने की मांग को लेकर 20 मई को प्रदर्शन कर नई टिहरी-मलेथा-कीर्तिनगर मार्ग पर जाम लगाया था, जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को नरमक्षी घोषित कर उसे मारने के लिए शूटर तैनात कर दिया था।

बुधवार रात को 10 बजे के लगभग शूटर गंभीर सिंह भंडारी को गुलदार खेतों में नजर आया। गुलदार के नजर आते ही शूटर ने गोली चला दी जो गुलदार को जा लगी। लेकिन गोली लगने के बाद गुलदार भाग निकला।

रेंज अधिकारी शरत सिंह नेगी ने बताया कि पौखाल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा दिया गया है। गुलदार की तलाश के लिए वन विभाग की टीम और शूटर लगातार गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed