फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man eater leopard killed by joy hukil.

आदमखोर का अंत: जॉय की बंदूक से ढेर गुलदार

Sun, 28 Jun 2015 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Jun 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
man eater leopard killed by joy hukil.

पौड़ी के एकेश्वर ब्लाक के सकिंडा गांव में आतंक का पर्याय बने आदमखोर गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल ने मार गिराया। गुलदार के मारे जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


सकिंडा गांव में नौ जून की रात इस गुलदार ने आठ वर्षीय रोहित को शिकार बना दिया था। घटना के दूसरे दिन गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में दो पिंजरे लगा दिए। साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए शिकारी जॉय हुकिल को भी तैनात किया था। 16 जून को वन विभाग की ओर से गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


दमदेवल रेंज के रेंजर शिशुपाल रावत ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11.45 बजे गुलदार सकिंडा गांव में उस स्थान पर पहुंचा जहां उसने नौ जून को बालक का शिकार किया था। उसे देखते ही शिकारी जॉय हुकिल ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से गुलदार वहीं ढेर हो गया। मारे गए नर गुलदार की आयु करीब सात साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूख ने गुलदार को बना दिया आदमखोर

man eater leopard killed by joy hukil.

साढे़ सात फुट लंबे गुलदार की हालत देखकर लग रहा है कि वह कई दिनों से भूखा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि जंगल में भोजन नहीं मिलने से वह लोगों पर हमला कर रहा था। गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के बाद जला दिया गया।

टिहरी में गुलदार को मारने के लिए शूटर तैनात
टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के ग्राम फलेंडा में शुक्रवार शाम एक बच्ची को निवाला बनाने के बाद गुलदार शनिवार दोपहर को भी गांव में आ धमका। वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को मारने के लिए शूटर तैनात कर दिया है।

बताया जा रहा है कि फलेंडा गांव के विजय सिंह राणा गर्मियों की छुट्टी में देहरादून से गांव गए थे। रात में उनकी बेटी आंगन में खेल रही थी तभी गुलदार हमला कर उसे उठा ले गया। घर से कुछ दूरी पर बच्ची की क्षत-विक्षत लाश मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed