{"_id":"2783c4289cb2fda6e7bc81eca1099e55","slug":"man-died-in-accident-with-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग लूटने के चक्कर में ट्रेन से जा भिड़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग लूटने के चक्कर में ट्रेन से जा भिड़ा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 26 Jan 2015 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग लूटने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। घटना ज्वालापुर क्षेत्र के ऊंचे पुल के पास रेलवे लाइन पर हुई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
घटना रविवार दोपहर की है। ऊंचा पुल के पास पतंग लूट रहा करीब 25 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से युवक उछलकर कई फुट दूर जा गिरा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
नहीं हुई पहचान
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की पड़ताल में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। एसआई सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक के एक हाथ पर सोनू, पिंटू एवं एक हाथ पर ओम गुदा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक ने सफेद रंग का धारीदार स्वेटर और नीली जींस पहनी है। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।
बताया कि घटनास्थल से पतंग लूटने के लिए बनाया गया डंडा भी मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि युवक पतंग लूट रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।