{"_id":"d8785517aac02d8f412e224762d46359","slug":"man-died-from-train-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खून से लाल हुआ ट्रैक, उसी जगह गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खून से लाल हुआ ट्रैक, उसी जगह गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
Updated Sun, 08 Mar 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के इकबालपुर रेलवे फाटक के पास रविवार को एकबार फिर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को भी यहां पर भाजपा नेता के भतीजे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार को दिन में तीन बजे के करीब 35 वर्षीय युवक इकबालपुर में रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूछताछ के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
भाजपा नेता के बेटे की हुई थी मौत
गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पवन तोमर के भतीजे जितेंद्र की भी ठीक इसी जगह ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी।
जितेंद्र फोन पर बात कर रहा था इसी बीच बात करते-करते वह ट्रैक पर चला गाय और ट्रेन की चपेट में आ गया था। वहीं चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि ट्रेन से कटे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
गंगनहर से मिला शव
वहीं रूड़की में आसफनगर झाल के पास रविवार को दोपहर में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।