फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man died by electric shot

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौत

Mon, 30 Jun 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 30 Jun 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
man died by electric shot

उत्तराखंड के श्रीनगर में विद्युत लाइन ठीक करते समय हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों ने विद्युत विभाग के जेई व लाइनमेन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


युवक स्वयं सहायता समूह के तहत विद्युत लाइन की मेंटिनेस का कार्य करता था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि युवक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा व घटना की विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन


लाइट ठीक करने चढ़ा था पोल पर
शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कांडी रामपुर विद्युल लाइन में काम करते समय सोबन सिंह (38) पुत्र कंठू सिंह निवासी कांडी रामपुर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधान दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनके गांव की लाइट खराब हो गई थी जिसे ठीक करने के लिए सोबन सिंह लाइन में काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि कांडी रामपुर (440) विद्युत लाइन पोल से ही श्रीनगर सल्डा पेयजल पंपिंग योजना की हाई टेंशन लाइन भी गुजर रही है। इसी लाइन के करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसने से सोबन सिंह की मौत हो गई।


मुआवजे की घोषणा
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि घटना की विभागीय जांच भी की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि परिजनों ने विभाग के जेई व लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed