{"_id":"524f7ad8f03f31d38864ed7be4e485a3","slug":"man-cut-in-stone-crusher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशीः स्टोन क्रशर में कटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशीः स्टोन क्रशर में कटने से युवक की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी में डुंडा के समीप हिटाणु में स्थित एक स्टोन क्रशर में काम कर रहे युवक की स्टोन क्रशर के ब्लेडों की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरूवार तड़के हिटाणु के समीप नौटियाल भटवाड़ी प्रखंड के मस्ताड़ी निवासी राकेश (28) पुत्र कमलेश्वर प्रसाद सेमवाल स्टोन क्रशर के ब्लेडों की चपेट में आ गया। जिसके अंदर बुरी तरह कटकर राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
साथ काम कर रहे अन्य कर्मियों ने स्टोन क्रशर रोककर राकेश के शव को निकाला। राकेश की मौत की सूचना पाते ही परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं डुंडा पुलिस अभी तक मामले से अंजान बनी हुई है। पुलिस से पूछने पर डुंडा पुलिस ने बताया कि मामले की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन