कुत्ते को लात मारी तो पेट में घोंप दिया चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते को मारने के विवाद की खुन्नस में एक शादी समारोह में आरोपी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
अफरातफरी के बीच हमलावर को पकड़ लिया गया, जबकि घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सप्लाई चौकी क्षेत्र में लुहार गली निवासी अनिल कुमार का कुत्ता कुछ दिन से बीमार है।
मंगलवार रात दवा लगाकर उन्होंने कुत्ते को बाहर बांध दिया। पड़ोसी राजन ने उसकी पूंछ दबा दी थी।
आरोप है कि कुत्ते को लात मारा गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गरमा-गरमी हो गई थी। तब लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था।
आरोपी को पकड़ कर ले गईं पुलिस
पुलिस के मुताबिक बुधवार को एक शादी समारोह में दोनों पक्ष आमंत्रित थे। आरोप है कि नशे में फिर कुत्ते को लेकर कहासुनी हो गई।
राजन ने अनिल के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। तमतमाए अनिल ने समारोह में रखा चाकू उठाकर राजन के पेट में मार दिया। घटना से समारोह में हड़कंप मच गया।
आरोपी को पकड़कर पुलिस को बुला लिया गया। कैंट इंस्पेक्टर वीके जेठा ने बताया कि घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।