{"_id":"ae93fac082b7ae81f46eca69c569361c","slug":"mamta-rakesh-won-with-record-margin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: उपचुनाव में जीत के साथ ममता ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: उपचुनाव में जीत के साथ ममता ने बनाया रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 16 Apr 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की मौत के बाद कांग्रेस की प्रत्याशी रही ममता राकेश को मतदाताओं की भारी सहानुभूति मिली। जितने मत सुरेंद्र राकेश को विस चुनाव 2012 में मिले वोट 36,814 से 95 वोट यानि 36,909 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
ममता राकेश को 59,205 हजार वोट मिले। इसी के साथ प्रदेश में सबसे अधिक वोट प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी बनाया।
राज्य की सबसे बड़ी जीत
उत्तराखंड में अभी तक विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा थे। बहुगुणा ने सितारगंज विधानसभा का उपचुनाव करीब 35 हजार मतों के अंतर से जीता था। ममता राकेश ने 36,909 मतों के अंतर से चुनाव जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस अपने बूते बहुमत में
2012 विधानसभा चुनाव में 32 सीट जीतकर आने वाली कांग्रेस ने तीन सालों में चार सीटें बढ़ाकर पूर्ण बहुमत (36) हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 2012 में भाजपा के पास कांग्रेस से सिर्फ एक सीट कम थी। इसके बाद हर उपचुनाव में भाजपा ने सीट गंवाई और कांग्रेस को बहुमत मिल गया।
विज्ञापन
भाजपा की लगातार चौथी हार
पहले सितार गंज, फिर सोमेश्वर, डोईवाला और अब भगवानपुर में लगातार जीत दर्ज कर कांग्रेस ने प्रमुख सियासी प्रतिद्वंद्वी पार्टी भाजपा को उपचुनावों में बुरी तरह पटखनी दी है। हालांकि इसी दौरान लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी पांचों सीटों पर कामयाबी मिली।