{"_id":"626c280bd01e66777547f160","slug":"mams-cricket-academy-won-by-one-wicket-city-news-drn4103874124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएएमएस क्रिकेट एकेडमी एक विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएएमएस क्रिकेट एकेडमी एक विकेट से जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में शुक्रवार को सात मैच खेले गए, जिसमें सबसे रोमांचक मुकाबला एमएएमएस क्रिकेट एकेडमी और बारू क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। बारू स्पोर्ट्स एक विकेट से यह मैच हार गया। इसके अलावा अलग-अलग मैदानों में खेले गए मैचों में दून माईटी स्पोर्ट्स, एलसीए, एशियन क्रिकेट एकेडमी, दून क्रिकेट एकेडमी, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और आर्यन क्रिकेट क्लब ने भी अपने-अपने मैच जीत लिए।
डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आयुष क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बारू क्रिकेट क्लब और एमएएमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। बारू के कप्तान गोविंद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी जोड़ी कुछ खास नहीं कर सकी और महज छह रन के योग पर टीम को पहला झटका लगा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अमन के 68 रन और हर्ष के 30 रनों को छोड़ दिया जाए तो कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। पूरी टीम 43.3 ओवरों में 193 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएएमएस टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 46 के योग पर चार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन कालरा 47 रन और यदुवंशी 22 रन टीम को जीत की ओर ले गए। इन दोनों के आउट होने पर टीम को जीत के लिए 58 रन बनाने थे और चार विकेट शेष थे। एक छोर पर सक्षम टिके हुए थे, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे। 186 के योग पर टीम अपने आठ विकेट गंवा चुकी थी। जीतने के लिए 8 रन चाहिए थे। तभी 47 रन बनाकर सक्षम आउट हो गए। लगा कि मैच हाथ से गया, लेकिन अमित और पारितोष ने 47.5 ओवरोें में टीम को जीत दिला दी। बी पूल में शामिल दून माइटी स्पोर्ट्स ने ऑल स्टार्स क्रिकेट क्लब को 184 रनों से हराया, जबकि डीम्स को एलसीए ने चार विकेट से मात दी। एशियन क्रिकेट क्लब ने 123 रनों से गैलेंट क्रिकेट क्लब को मात दी। वहीं पूल ए में शामिल तनुष क्रिकेट एकेडमी को दून क्रिकेट एकेडमी ने 12 रनों से हराया। आयुष क्रिकेट एकेडमी को अभिमन्यु ने 80 रनों से शिकस्त दी। महाराणा स्पोर्ट्स क्लब को आर्यन क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से हराया। इस दौरान डीसीए के अध्यक्ष नीनू सहगल, सचिव विजय प्रताप मल्ल, सुमित डोभाल भी मौजूद रहे। डिस्ट्रिक क्रिकेट लीग में 48 टीमें भाग ले रही हैं। जिन्हें ए और बी पूल में बांटा गया है। हर पूल में शामिल 24 टीमों को छह-छह टीमों के ग्रुप में बांटा गया है। हर टीम पांच मैच खेलेगी।