फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mama i'm Doneting blood first time

‘मम्मा आई एम डोनेटिंग ब्लड फर्स्ट टाइम’

Tue, 01 Oct 2013 11:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Oct 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
mama i'm Doneting blood first time

मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को युवाओं ने उत्सव की तरह लिया। एसजीआरआर पीजी कालेज, उत्तरांचल विश्वविद्यालय लॉ कालेज और साईं इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं रक्तदान करते वक्त घरवालों को मोबाइल से बताते रहे कि ‘मम्मा आई एम डोनेटिंग ब्लड फर्स्ट टाइम।’

विज्ञापन


यहां जोशो-खरोश का माहौल रहा। इसी तरह अमर उजाला फाउंडेशन और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से अन्य स्थानों पर लगे रक्तदान शिविरों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


पढें, केदारनाथः जत्थों में चलेंगे यात्री, पुलिस भी होगी साथ


रक्तदान शिविरों का आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन ने आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड, सिनर्जी हास्पिटल, दून हास्पिटल, साईं इंस्टीट्यूट, उत्तरांचल विश्वविद्यालय लॉ कालेज, उत्तराखंड जैन धर्मशाला, श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल, एसजीआरआर पीजी कालेज, जौलीग्रांट ब्लडबैंक के सहयोग से शहर के अलग-अलग नौ स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविरों का आयोजन ऐसे स्थानों पर किया गया था कि हर तरफ के रक्तदाताओं को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। शिविरों में रक्तदान सुबह 9 बजे से शुरू हो गया था। इसके बाद दिन भर लोग शिविरों में आकर रक्तदान करते रहे। इन शिविरों में शाम छह बजे तक 439 लोगों ने रक्तदान किया था।

पढें, ...जब देवदूत बन गए थे मुजफ्फरनगर के लोग


दस हजार लोगों ने संकल्प लिया
इनमें आईएमए ब्लड बैंक में लगे शिविर में 65, साईं इंस्टीट्यूट में 31, लॉ कालेज में 36, सिनर्जी अस्पताल में 83, जौलीग्रांट ब्लड बैंक 30, उत्तराखंड जैन धर्मशाला 24, श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में 41, एसजीआरआर पीजी कालेज में 101 और दून हॉस्पिटल में 28 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा लोगों ने शिविरों में अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शपथ पत्रों को भरा।

पढें, सीने में खाई गोली के जख्म दिखाने को चाहिए 'प्रमाणपत्र'

कार्यक्रमों के दौरान दस हजार लोगों ने भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया। शपथ पत्र भरने वालों में उत्तराखंड के महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. जीएस जोशी, जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम, एसएसपी केवल खुराना, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आलोक आहूजा, सिनर्जी हॉस्पिटल के एमडी डा. कृष्ण अवतार सिंह, गायिका चारु लता, डांसर बीना अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed