{"_id":"51c460ec37a144c1988167105feab477","slug":"malsi-mini-zoo-in-malsi-deer-park-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ में बनेगा मालसी मिनी जू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ में बनेगा मालसी मिनी जू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Oct 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में मालसी मिनी जू छह करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। रविवार को मालसी डियर पार्क में वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने इसका शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटकों के लिए डियर सफारी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी भी होंगे तैनात
डीएफओ देहरादून सुशांत पटनायक ने बताया कि जू को अलग यूनिट के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रबंधन के लिए वन्य जीव प्रतिपालक के अलावा पशु चिकित्साधिकारी भी तैनात होंगे।
विज्ञापन
जू के दक्षिणी भाग में रेस्क्यू सेंटर बनेगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर, पेयजल, शौचालय, रेस्टोरेंट, पार्किंग आदि की पूरी व्यवस्था होगी।
इस अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी, प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव एके दत्त, मुख्य वन्य जीव प्रतिपाल डीबीएस खाती, एंटी पोचिंग हेड डॉ. धनंजय मोहन, चीफ गढ़वाल गंभीर सिंह, एसडीओ ऋषिकेश भरत सिंह, एसडीओ देहरादून गुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पर्यटक घटे, राजस्व बढ़ा
बीते छह वर्षों में मालसी डियर पार्क में पर्यटकों की संख्या घट है, लेकिन राजस्व बढ़ा है। वन विभाग के मुताबिक वर्ष 2008 में दो लाख पर्यटकों से 7.31 लाख रुपए का राजस्व आया था।
जबकि वर्ष 2012 में दो लाख 95 हजार पर्यटकों से 26.39 लाख रुपए और वर्ष 2013 में 1,98,700 पर्यटकों से 27.60 लाख रुपये का राजस्व मिला। विभाग का मानना है कि मिनी जू बनने के बाद राजस्व में और बढ़ोत्तरी होगी।
बंगाल टाइगर बढ़ाएगा शोभा
मालसी मिनी जू में रॉयल बंगाल टाइगर भी लाया जाएगा। इसके अलावा स्लौथ भालू, हिमालयी भालू, काला हिरण, सांभर, घडियाल, जंगली मुर्गा, मोनाल, गिद, हनुमान लंगूर और विभिन्न प्रजातियों के सांप भी जू में लाने की योजना है।