फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   malsi deer park dehradun become medium

मिनी से मीडियम हुआ देहरादून चिड़ियाघर का दर्जा

Mon, 27 Feb 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Feb 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
malsi deer park dehradun become medium
malsi deer park - फोटो : AmarUjala

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने देहरादून चिड़ियाघर (मालसी डियर पार्क) का दर्जा बढ़ा दिया है। पहले यह मिनी चिड़ियाघर की श्रेणी में आता था, अब इसे मीडियम का दर्जा दे दिया गया है।

विज्ञापन


25 राज्यों के चिड़ियाघरों के निदेशकों की कार्यशाला में भाग लेने देहरादून आए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव डीएन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के चिड़ियाघर शुरू होने में अभी पांच साल और लग सकते हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सदस्य सचिव के अनुसार, चिड़ियाघर चार श्रेणी के होते हैं-लार्ज, मीडियम, स्मॉल और मिनी। देहरादून चिड़ियाघर के कार्य और मानक पूरे होने के बाद इसका दर्जा मीडियम से बढ़ भी सकता है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी का चिड़ियाघर सफारी के अंदाज में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां वन्य जीव प्राकृतिक रूप से विचरण करेंगे और यहां आने वाले दर्शक वाहनों में रहेंगे। हल्द्वानी चिड़ियाघर में दाखिल होते ही दर्शकों को कार्बेट नेशनल पार्क का अहसास होगा। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा चिड़ियाघर की स्थिति ठीक नहीं है। इस संबंध में चिड़ियाघर प्रबंधन को कई बार पत्र भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed