फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maletha movment update in uttarakhand

सीएम अपने वादे से पलटे तो आंदोलनकारी जांच पर अड़े

Thu, 05 Feb 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर Updated Thu, 05 Feb 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
maletha movment update in uttarakhand

उत्तराखंड शासन ने मलेथा में तीन स्टोन क्रशरों को निरस्त करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। बावजूद इसके आंदोलनकारी चार स्टोन क्रशरों को निरस्त करने और एक क्रशर की जांच करने पर अड़े हैं।

विज्ञापन


अनशनकारी समीर रतूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री के वादे के अनुसार शासनादेश जारी नहीं हुआ है। वादे के अनुसार चार स्टोन क्रशर के निरस्त होने पर ही वह अनशन समाप्त करेंगे। वहीं, पूर्व राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर सीएम से अपने वादे को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि ऐसा नहीं होने पर वह भी 13 फरवरी से क्रमिक अनशन पर बैठ जाएंगे। स्टोन क्रशरों की अनुमति रद्द करने की मांग को लेकर 72 महिलाओं ने कीर्तिनगर कोतवाली में गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेथा में स्वीकृत/संचालित पांच स्टोन क्रशरों के निरस्त करने की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलित हैं। सीता देवी के आमरण अनशन से उठने के बाद हिमालय बचाओ आंदोलन के समीर रतूड़ी 30 जनवरी से अनशन पर हैं।

सीएम अपने वादे से पलट गए

maletha movment update in uttarakhand

मंगलवार को आंदोलनकारियों से दूरभाष पर वार्ता में सीएम हरीश रावत ने चार स्टोन क्रशरों की अनुमति निरस्त करने और कोर्ट में मामला होने के कारण एक की जांच का आश्वासन दिया था।

बुधवार को दोबारा दूरभाष पर वार्ता में सीएम अपने वादे से पलट गए। उन्होंने तीन क्रशर की अनुमति निरस्त करने, एक क्रशर पर चर्चा के बाद निर्णय लेने और एक अन्य की जांच का आश्वासन दिया था।

बृहस्पतिवार को आंदोलनकारियों को विश्वास था कि सीएम वादा पूरा करेंगे, लेकिन देर शाम आंदोलनकारियों के पास पहुंचे जीओ (शासनादेश) में सिर्फ तीन क्रशरों को निरस्त करने और दो पर यथासमय निर्णय लेने की बात कही गई है। रतूड़ी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीएम अपना वादा पूरा करे, तो हम भी अपना वादा पूरा करेंगे।

72 महिलाओं ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

maletha movment update in uttarakhand

स्टोन क्रशरों के निरस्तीकरण के शासनादेश की मांग कर रहे मलेथा के 72 महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सामूहिक गिरफ्तारी दी। उन्हें तीन घंटे बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

मलेथा के ग्रामीण स्टोन क्रशरों के निरस्त करने का शासनादेश जारी करने की मांग के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। पूर्व में मलेथा की सीता देवी 10 दिनों तक आमरण अनशन पर भी रही। बाद में समीर रतूड़ी सात दिनों से आमरण अनशन पर हैं।

ग्रामीणों का आरोप था कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें पूर्व में फोन पर चार क्रशरों के बंद करने व एक क्रशर की जांच का आश्वासन दिया था, लेकिन 24 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री अपनी बात से पलट गए। अब मुख्यमंत्री तीन क्रशरों को बंद करने की बात कह रहे हैं।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर मलेथा की 72 महिलाओं ने बृहस्पतिवार एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद कोतवाली में सामूहिक गिरफ्तारी दी। जिन्हें तीन घंटे बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed