फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maletha movement in uttarakhand

मलेथा आंदोलन: सफलता बस एक कदम दूर

Tue, 03 Feb 2015 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर Updated Tue, 03 Feb 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
maletha movement in uttarakhand

उत्तराखंड के मलेथा में स्टोन क्रशर के विरोध में चल रहा आंदोलन सफलता के करीब है। अनशनकारी समीर रतूड़ी का दावा है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फोन पर चार स्टोन क्रशरों को निरस्त करने और एक क्रशर की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को इस बारे में शासनादेश जारी होने पर आमरण अनशन समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन


मलेथा और इससे सटे चौपड़ियों गांव में पांच स्टोन क्रशर स्वीकृत करने के विरोध में 30 जनवरी को आमरण अनशन पर बैठी सीता देवी को प्रशासन की ओर से अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हिमालय बचाओ आंदोलन के समीर रतूड़ी अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई अनौपचारिक टीम के सदस्य राजीव नयन बहुगुणा, विनोद नौटियाल और चंद्रमोहन जदली ने कीर्तिनगर के एसडीएम की मौजूदगी में आंदोलनकारियों के साथ क्रशर के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गलत रिपोर्ट के आधार पर एनओसी दी है। तहसील प्रशासन भी जानकारी छिपा रहा है। मौके से राजीव नयन बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मोबाइल पर अनशनकारी रतूड़ी की वार्ता कराई।

टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

maletha movement in uttarakhand

रतूड़ी ने सीएम से चार स्टोन क्रशरों की अनुमति निरस्त करने की मांग की। जबकि एक क्रशर सत्यम शिवम सुंदरम (कोर्ट में मामला होने से) की जांच और रिपोर्ट आने तक क्रशर संचालन पर रोक लगाने की मांग की। रतूड़ी का दावा है कि सीएम ने सभी मांगों पर हामी भरी है। बुधवार तक सीएम ने आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। जीओ की प्रति मिलने के बाद अनशन खत्म किया जाएगा।

मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई अनौपचारिक टीम ने मलेथा और चौपड़ियों में संचालित/स्वीकृत पांच स्टोन क्रशरों का  निरीक्षण किया। टीम ने माना कि कृषि के लिए प्रसिद्ध और वीर भड़ माधो सिंह की कर्मस्थली मलेथा गांव में स्टोन क्रशर की स्थापना गलत है। पत्रकार वार्ता में टीम के सदस्यों राजीव नयन बहुगुणा और विनोद नौटियाल ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिए थे कि आंदोलनकारियों से वार्ता की जाए।

आंदोलनकारियों से हुई वार्ता, एसडीएम की रिपोर्ट और स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट मंगलवार शाम तक सीएम को सौंपी जाएगी। बताया कि सीएम की भी स्पष्ट धारणा है कि मलेथा में स्टोन क्रशर न चले। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी आंदोलनकारियों के साथ हैं। हिमालय बचाओ आंदोलन से जुडे़ होने के सवाल पर बहुगुणा ने कहा कि यह अनौपचारिक टीम है। समीर रतूड़ी ने बताया कि सीएम ने वार्ता के लिए नौ फरवरी को बुलाया है।

अनशनकारी भी रहे साथ-साथ

maletha movement in uttarakhand

पांच दिनों से अनशन कर रहे समीर रतूड़ी टीम के साथ पांचों स्टोन क्रशर में गए। जहां उन्होंने टीम के समक्ष क्रशर संचालकों की ओर से मानकों का उल्लंघन करने के प्रमाण दिखाए। उन्होंने बताया कि क्रशरों में ना तो दीवार लगाई गई है और ना हरित पट्टी की व्यवस्था की गई है।

इसके मायने क्या हैं
मुख्यमंत्री की ओर से भेजी गई टीम के सदस्य राजीव नयन बहुगुणा ने बताया कि मौजूदा मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अवगत कराया कि क्रशर की स्वीकृति उनके कार्यकाल में नहीं मिली है।  इस पर जो कुछ पहले हुआ, वह उसमें नहीं जाना चाहते हैं।

अन्य के बारे में चुप्पी
हिमालय बचाओ आंदोलन की ओर से कीर्तिनगर विकास खंड में स्वीकृत/संचालित अन्य क्रशरों की जांच और निरस्तीकरण की भी मांग की जा रही थी, लेकिन मंगलवार को हुई वार्ता में अन्य क्रशरों पर चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed