{"_id":"58da7de34f1c1b6b3a63dac9","slug":"malda-and-bikaner-special-trains-will-run-for-haridwar-in-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में चलेंगी मालदा और बीकानेर स्पेशल ट्रेनें, जानिए क्या रहेगा आने जाने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में चलेंगी मालदा और बीकानेर स्पेशल ट्रेनें, जानिए क्या रहेगा आने जाने का समय
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थयात्रा सहित अन्य पर्यटन क्षेत्र होने से हरिद्वार तक ग्रीष्मकाल में लंबी दूरी की दो ट्रेनें संचालित होगी। पश्चिम बंगाल से हरिद्वार के बीच मालदा एक्सप्रेस और बीकानेर से हरिद्वार के बीच बीकानेर स्पेशल चलेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड में ग्रीष्मकालीन समयावधि में पर्यटकों का आवागमन अधिक बढ़ जाता है। दूर-दराज के पर्यटकों के लिए रेलवे यातायात सुलभ रहता है। पर्यटकों के लिए रेलवे ने लंबी दूरी की दो ट्रेनें संचालित करने का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
जिसमें मालदा एक्सप्रेस और बीकानेर स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। यह ट्रेनें सात सप्ताह तक ही चलेंगी। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि मालदा (03427-28) मंगलवार 4 अप्रैल को हरिद्वार स्टेशन पर आएगी। इस ट्रेन के आने का समय दोपहर 13.50 बजे और जाने का समय 16.05 बजे नियत है।
विज्ञापन
यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से हरिद्वार पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन बीकानेर स्पेशल सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 8 अप्रैल से संचालित होगी। जिसका हरिद्वार स्टेशन पर आने का समय 10.25 बजे और जाने का समय 19.50 बजे नियत हुआ है। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों को पर्यटक क्षेत्र होने से संचालित किया गया है। इन ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई हैं।