फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   make world record on shaheed diwas

अनोखे तरीके से किया भगत सिंह की शहादत को सलाम

Mon, 24 Mar 2014 11:18 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Mar 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
make world record on shaheed diwas

योग, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति को विश्व में पुनर्स्थापित करने के मकसद और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए भारत स्वाभिमान ने रविवार को देशभर में योग महोत्सव आयोजित किया।

विज्ञापन


शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि
देहरादून में 1500 लोग योग कर इस अभियान का हिस्सा बने। इस दौरान शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई।

पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'
विज्ञापन


रविवार को श्री गुरु नानक वेल स्कूल रेसकोर्स में शाम चार बजे महोत्सव का उद्घाटन केके अग्रवाल और सीपी ओबराय ने किया।

दो घंटे तक चले योग कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के प्रांतीय प्रभारी सदानंद भट्ट ने लोगों को कपालभाति और अनुलोम-विलोम का अभ्यास कराया। इससे पूर्व शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार

कमल सिंह और सहयोगियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। भारत स्वाभिमान महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय प्रभारी दीपा शर्मा ने बताया कि योगगुरु बाबा रामदेव के आह्वान पर पूरे देश में 640 स्थानों पर महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें 12 करोड़ से अधिक लोगों ने एक ही समय पर एक साथ योग किया।

पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार

समारोह में भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी अमित बिष्ट, सदानंद भट्ट, ठाकुर सिंह नेगी, शिवा देवी बिष्ट, हरवंश खुराना आदि मौजूद रहे।

इन्हें किया सम्मानित

समारोह में वयोवृद्ध ठाकुर सिंह नेगी, हरवंश खुराना, शहीद गजेंद्र सिंह की मां शिवा देवी बिष्ट, शारदा भाटिया और रजनी बिष्ट को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed